विदेश समाचार

दिखाया गया है 832 चीज़े में से 31-40 ।
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान का पीएम बनना तय
  • Post by Admin on Feb 13 2026

ढाका : बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 299 सीटों में से 209 पर कब्जा कर लिया है और स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। अब तक 286 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं, जिनमें बीएनपी निर्णायक बढ़त के साथ आगे है। वहीं, जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को 70 सीटें मिली हैं। जम   read more

ट्रंप की उम्मीदों के बीच भारत की शर्त: सस्ती एलएनजी पर ही आगे बढ़ेगा व्यापार
  • Post by Admin on Feb 13 2026

न्यूयॉर्क : ऊर्जा सुरक्षा और किफायती कीमतों के बीच संतुलन साधते हुए भारत ने अमेरिका को अपने रुख से अवगत करा दिया है। भारत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उसे ऊर्जा जरूरतों के लिए गैस तो चाहिए, लेकिन महंगी गैस किसी भी सूरत में नहीं खरीदी जाएगी। पेट्रोनेट एलएनजी के सीईओ अक्षय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि अमेरिकी गैस की कीमतें प्रतिस्पर्धी और किफायती होंगी, तभी भारत वहां स   read more

ट्रंप की शर्त से भारत पर महंगाई का खतरा, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
  • Post by Admin on Feb 11 2026

न्यूयॉर्क : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर भले ही राजनीतिक स्तर पर उत्साह हो, लेकिन इसकी कीमत आम भारतीय उपभोक्ताओं को चुकानी पड़ सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के तहत भारत के सामने सख्त शर्त रखी है कि वह रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करे और अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अमेरिका और वेनेजुएला पर निर्भर हो। ट्रंप ने चेता   read more

जनरल अलेक्सेयेव पर हमले के बाद रूस का दावा– शांति वार्ता बिगाड़ने की साजिश
  • Post by Admin on Feb 10 2026

मास्को : रूस की राजधानी मास्को में मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी (जीआरयू) के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रूसी जांच एजेंसियों ने दावा किया है कि इस हमले को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे रूस डिपोर्ट कर दिया गया है। रूस ने स्पष्ट किया है कि शूटर कोई विदेशी नहीं, बल्कि उस   read more

रूसी मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ जनरल पर जानलेवा हमला, घर के बाहर मारी गोलियां
  • Post by Admin on Feb 07 2026

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बेहद सनसनीखेज और हाई-प्रोफाइल हमला सामने आया है। रूसी मिलिट्री इंटेलिजेंस (जीआरयू) के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को अज्ञात हमलावर ने उनके आवास के बाहर गोलियों से निशाना बनाया। गंभीर रूप से घायल जनरल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।   read more

बलूचिस्तान के खजाने पर अमेरिका की नजर, रेको डिक परियोजना में निवेश की घोषणा
  • Post by Admin on Feb 07 2026

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में स्थित रेको डिक सोना-तांबा खनन परियोजना में करीब 1.3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा कर दी है। यह परियोजना पाकिस्तान–ईरान सीमा के पास स्थित है और इसकी कुल लागत लगभग 7 अरब डॉलर आंकी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2028 के अंत तक यहां उत्पादन शुरू हो जाएगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना कनाडा की प्रमुख खनन क   read more

तेल खरीद पर भारत को खुली छूट, रूस का दो टूक— यह न नया है, न हमारे खिलाफ
  • Post by Admin on Feb 06 2026

मॉस्को : रूस ने साफ किया है कि भारत किसी भी देश से कच्चा तेल खरीदने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है और ऊर्जा आपूर्तिकर्ताओं में विविधता लाने की नीति न तो नई है और न ही मॉस्को के खिलाफ मानी जानी चाहिए। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस कभी भी भारत का एकमात्र ऊर्जा साझेदार नहीं रहा है, इसलिए तेल खरीद के स्रोतों में बदलाव को असामान्य बताना गलत होगा। एक प्रेस कॉन   read more

परमाणु हथियारों पर से हटा पहरा, वैश्विक सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
  • Post by Admin on Feb 06 2026

वाशिंगटन : वैश्विक सुरक्षा के लिहाज से 5 फरवरी 2026 का दिन बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक बन गया है। अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को नियंत्रित करने वाली आखिरी बड़ी संधि ‘न्यू स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी’ (न्यू स्टार्ट) गुरुवार को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई। इसके साथ ही लगभग 50 वर्षों में पहली बार दुनिया की दो सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों के रणनीतिक हथियारों पर कोई   read more

वैश्विक सुरक्षा को झटका : रूस-अमेरिका न्यू स्टार्ट समझौता औपचारिक रूप से खत्म
  • Post by Admin on Feb 06 2026

मॉस्को : रूस और अमेरिका के बीच परमाणु हथियार नियंत्रण से जुड़ा न्यू स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (न्यू स्टार्ट) समझौता आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि समझौते की अवधि खत्म होने के बाद अब दोनों देशों पर इसकी किसी भी शर्त का पालन करने की बाध्यता नहीं रह गई है। रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि परमाणु हथियारों की तय सीमा को   read more

डील नहीं तो तबाही तय, ईरान को ट्रंप की चेतावनी, बोले—अगला हमला होगा सबसे भयावह
  • Post by Admin on Jan 30 2026

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए परमाणु हथियारों के मुद्दे पर तुरंत समझौते की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान बातचीत की मेज पर नहीं आया तो अमेरिका की ओर से अगला सैन्य कदम पहले से कहीं अधिक गंभीर और विनाशकारी हो सकता है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईरान के पास अब ज्   read more