राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,049 चीज़े में से 751-760 ।
श्रावणी मेला में कांवरियों को बड़ी राहत, पार्किंग और प्रवेश शुल्क पर पूरी तरह रोक
  • Post by Admin on Jul 22 2026

लखीसराय : श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया वाहनों से किसी भी प्रकार का पार्किंग शुल्क, प्रवेश शुल्क अथवा अन्य स्थानीय कर की वसूली नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन के अनुसार, श्र   read more

मीनापुर-गायघाट के कथित 70 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच पर उठे सवाल
  • Post by Admin on Jul 22 2026

मुजफ्फरपुर: मीनापुर और गायघाट प्रखंड के 46 विद्यालयों में आधारभूत संरचना मद के तहत बिना कार्य कराए कथित रूप से लगभग 70 करोड़ रुपये की निकासी के मामले में जांच प्रक्रिया को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। मामले के शिकायतकर्ता एवं छात्र राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय पूरे मामले को दबाने और दोठ  read more

लखीसराय में जीविका का डिजिटल कदम, चार प्रखंडों में शुरू हुए कॉमन सर्विस सेंटर
  • Post by Admin on Jul 22 2026

लखीसराय : महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में जीविका ने लखीसराय जिले में एक नई पहल की है। जिले के लखीसराय सदर, रामगढ़ चौक, सूर्यगढ़ा और हलसी प्रखंड में दीदी अधिकार केंद्र के तहत चार कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का शुभारंभ किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी एवं डिजिटल सेवाएं अब उनके घर के नजदीक उपलब्ध होंगीà   read more

वन्यजीवों से फसल, पशुधन या जनहानि पर मिलेगा मुआवजा, समय पर आवेदन जरूरी
  • Post by Admin on Jul 22 2026

मुंगेर : वन प्रमंडल, मुंगेर ने आम नागरिकों के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि वन्यजीवों के कारण मानव जीवन, पशुधन, फसल अथवा संपत्ति को होने वाली क्षति की स्थिति में बिहार सरकार के निर्धारित प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता (मुआवजा) उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रभावित व्यक्ति या उनके परिजनों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। वन विभाग के अनुसार यदि किसी वà   read more

बाल हितैषी कानूनी सेवाओं की समीक्षा, डीएलएसए ने जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर
  • Post by Admin on Jul 22 2026

लखीसराय : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), लखीसराय में बुधवार को जेजे एक्ट एवं बाल हितैषी कानूनी सेवाएं योजना-2024 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर ने की। बैठक में प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार, किशोर न्याय परिषद, जिला बाल संरक्षण इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई, जिला बाल ठ  read more

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर पर्यावरण भारती का पौधारोपण, हर घर को नर्सरी बनाने का आह्वान
  • Post by Admin on Jul 22 2026

लखीसराय : राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को पर्यावरण भारती द्वारा बिछवे, कियूल एवं चानन क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान देववृक्ष पीपल के दो, बरगद का एक तथा आम के दो पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक अरविंद कुमार ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्ठ  read more

भ्रामक खबरों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर, मीडिया मॉनिटरिंग कोषांग गठित
  • Post by Admin on Jul 22 2026

लखीसराय : जिले में सोशल मीडिया, डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाली खबरों की निगरानी तथा भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचारों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने 'मीडिया मॉनिटरिंग-सह-मीडिया प्रबंधन कोषांग' का गठन किया है। जिला पदाधिकारी के आदेश पर गठित इस पांच सदस्यीय कोषांग की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त करेंगे। मुख्य सचिव, बिठ  read more

विवादित भूमि की डाक को लेकर प्रशासन सख्त, 29 जुलाई को होगी नीलामी प्रक्रिया
  • Post by Admin on Jul 22 2026

लखीसराय : बड़हिया अंचल कार्यालय ने विवादित भूमि पर संरक्षित फसल की नीलामी (डाक) को लेकर आम सूचना जारी की है। अनुमंडल दंडाधिकारी, लखीसराय के निर्देश के आलोक में यह डाक 29 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। अंचल अधिकारी ने नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवश्यक शर्तें भी निर्धारित की हैं। डाक की न्यूनतम राशि 11 लाख 15 हजार रुपए तय की गई है। अंचल कार्यालय के अनुसार, पंकज सिंह बनाà   read more

लखीसराय के महजनमा और सतघरवा बनेंगे 'वैली ऑफ फ्लावर्स', डीएम ने भेजा प्रस्ताव
  • Post by Admin on Jul 22 2026

लखीसराय : जिले के चानन प्रखंड स्थित संग्रामपुर पंचायत के जनजातीय बहुल गांव महजनमा और सतघरवा को 'वैली ऑफ फ्लावर्स' (फूलों की घाटी) के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्राकृतिक सौंदर्य और अनुकूल जलवायु वाले इन गांवों के समग्र विकास के लिए जिला प्रशासन ने उद्यान निदेशक, पटना को विशेष विकास योजना का प्रस्ताव भेजा है। जिला पदाधिठ  read more

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIDSO का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
  • Post by Admin on Jul 22 2026

मुजफ्फरपुर : दिल्ली और पटना में छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग के विरोध में बुधवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की मुजफ्फरपुर जिला समिति ने विरोध-प्रदर्शन किया। एल.एस. कॉलेज परिसर से प्रतिवाद मार्च निकालने के बाद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किय   read more