राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,494 चीज़े में से 651-660 ।
बी.पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर दी सफाईकर्मी की मौत पर वास्तविक जानकारी
  • Post by Admin on Oct 07 2025

मुजफ्फरपुर : बी.पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आज दोपहर 1:30 बजे विद्यालय प्रबंधन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मीडिया कर्मियों को कुछ दिन पूर्व घटित उस दुखद घटना के संबंध में वास्तविक तथ्यों से अवगत कराना था, जिसमें विद्यालय के एक सफाईकर्मी का आकस्मिक निधन हो गया था। विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि घटना के स   read more

शंकराचार्य से मंदिर तोड़ने की शिकायत लेकर मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल
  • Post by Admin on Oct 06 2025

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में तोड़े गए दो मंदिरों के मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय सनातन हिंदू वाहिनी और विश्व सनातन सेवा का एक प्रतिनिधिमंडल आज बद्रीधाम स्थित कांची कामकोटी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी मुक्तेश्वरानंद महाराज से मिला। यह भेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार, मुजफ्फरपुर में संपन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल ने शंकराचार्य जी को अवगत कराय   read more

लोक सुरों की गूंज से झूम उठा प्रेमचंद रंगशाला, तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव का हुआ समापन
  • Post by Admin on Oct 06 2025

पटना : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से सर्वविद्या सरोज फाउंडेशन, बिहार की कला इकाई “स्वरा आर्ट एंड कल्चर” द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव 2025 का भव्य समापन सोमवार की शाम प्रेमचंद रंगशाला, पटना में हुआ। इस आयोजन में बिहार के विभिन्न लोक दलों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन दिवस   read more

मुजफ्फरपुर में हिंदूवादी संगठनों की बैठक, मंदिर तोड़ने और विसर्जन विवाद पर विरोध की तैयारी
  • Post by Admin on Oct 05 2025

मुजफ्फरपुर : नया टोला स्थित सुगा मंदिर परिसर में रविवार को हिंदूवादी संगठनों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हिंदूवादी नेता आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने की। बैठक में हाल ही में हुए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन प्रकरण और रेलवे जंक्शन स्थित मंदिरों को तोड़े जाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमा विसर   read more

तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव के दूसरे दिन लोकगीतों और नृत्यों ने बांधा समां
  • Post by Admin on Oct 05 2025

पटना : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से सर्वविद्या सरोज फाउंडेशन की कला इकाई “स्वरा आर्ट एंड कल्चर” द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव के दूसरे दिन प्रेमचंद रंगशाला, पटना में लोककला और संगीत की सुरम्य छटा बिखरी। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6:30 बजे मधुर वाणी के साथ श्वेता सुरभि ने किया। इसके बाद स्वरा आर्ट एंड कल्चर की टीम ने संस्था की सचिव ड   read more

लखीसराय में आधुनिक कृषि परियोजनाओं का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी नई दिशा
  • Post by Admin on Oct 05 2025

लखीसराय : बिहार में कृषि विकास और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आज लखीसराय जिले में चार अहम कृषि परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। दलहन विकास केन्द्र – बड़हिया बड़हिया प्रखंड में स्थापित यह केन्द्र दलहन फसलों के क्षेत्रीय विस्तार, बीज वितरण,   read more

कैलाशपति मिश्र जयंती पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण
  • Post by Admin on Oct 05 2025

लखीसराय : स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र के जन्म दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा शाखा मैदान परिसर, राजेन्द्र नगर, पटना में औषधीय वृक्ष बहेड़ा और इमारती वृक्ष महोगनी का पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सुनील कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक और प्रांत संयोजक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि भारत महापुर   read more

पतंजलि योग पीठ और लायंस क्लब के तत्वावधान में योग कक्षा का शुभारंभ
  • Post by Admin on Oct 05 2025

लखीसराय : भारत स्वाभिमान ट्रस्ट (पतंजलि योग पीठ, हरिद्वार) और लायंस क्लब ऑफ लखीसराय की संयुक्त पहल से ऐतिहासिक स्थल लाल पहाड़ी पर योग कक्षा का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कक्षा नियमित रूप से प्रत्येक रविवार सुबह 6 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि पर्याप्त उपस्थिति होने पर इसे प्रतिदिन भी संचालित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में डॉ. कुमार अमित (राधे हॉस्पिटल), अरविंद कुमार भारती (र   read more

दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन ठप, हेल्पलाइन नंबर जारी
  • Post by Admin on Oct 05 2025

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल दार्जिलिंग में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक विभिन्न स्थानों पर 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने दार्जिलिंग और आसपास के सभी पर्यटन स्थलों को फिलहाल बंद करने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, दार्जिलिंग के मिरिक में एक लोहे का पुल   read more

गैंगरेप की घटना पर भड़की एसयूसीआई, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
  • Post by Admin on Oct 05 2025

मुजफ्फरपुर : करजा थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की जिला कमिटी ने कड़ी निंदा की है। पार्टी के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस घटना ने समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन   read more