राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,653 चीज़े में से 4,561-4,570 ।
सब-जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन
  • Post by Admin on Sep 28 2024

लखीसराय : झारखंड के सिमडेगा स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में 28 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाली 34वीं सब-जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम रवाना हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी बिहार खो-खो एसोसिएशन के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लखीसराय जिले से सूरजगढ़ा के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो बिहार की टीम का हिस्स   read more

शंभू शरण पांडेय बने पूर्वी चंपारण के नये उप विकास आयुक्त
  • Post by Admin on Sep 28 2024

मोतिहारी : बिहार सरकार ने एक आईएएस अधिकारी और बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों का एक साथ तबादला किया है. सरकार की ओर से शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई. प्रशासनिक महकमे से मिली जानकारी के मुताबिक सारण के एडीएम शंभू शरण पांडेय को पूर्वी चंपारण जिले का नया उप विकास आयुक्त बनाया गया है. इससे पहले श्री पांडेय पूर्वी चंपारण जिले के चकिया और अरेराज अनुमंडल में एसडीएम क   read more

डीपीआरओ की मनमानी के विरुद्ध डीएम से मिले मुखिया राजू बैठा
  • Post by Admin on Sep 28 2024

मोतिहारी : जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं उनके कार्यालय कर्मियों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश मुखिया संघ के सचिव व गोढ़वा पंचायत के मुखिया राजू बैठा ने जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को एक आवेदन देकर कारवाई करने की मांग की. मुखिया श्री बैठा ने बताया कि मोतिहारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के विरुद्ध माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार को एक आवेदन दिया था उस आवे   read more

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत नगर आयुक्त का निरीक्षण
  • Post by Admin on Sep 28 2024

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रम विरकर, भा.प्र.से., ने मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत शहर की विभिन्न सड़कों और नालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय, नगर प्रबंधक विष्णु प्रभाकर लाल, सहायक अभियंता अभिनव पुष्प, राकेश कुमार तथा सफाई प्रभारी कमल किशोर और अजय कुमार भी उनके साथ थे। उन्होंने वार्ड संख्या-48 और 49 के बेला रोड बैंकर्स कॉ   read more

मौसम ने बदला तेवर, शनिवार को हो सकती है आंधी के साथ बारिश
  • Post by Admin on Sep 28 2024

मुजफ्फरपुर : मौसमीय वेधशाला पूसा द्वारा किए गए आकलन के अनुसार, पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम तापमान 30.5°C और न्यूनतम तापमान 23.9°C दर्ज किया गया। सुबह की औसत सापेक्ष आर्द्रता 94% और दोपहर में 89% रही। हवा की औसत गति 15.1 किमी/घंटा और दैनिक वाष्पन 1.8 मिमी मापा गया। सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 2.2 घंटे प्रति दिन रही, जबकि 5 सेमी गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह 30.1°C और दोपहर 31.4°C दर्ज किया गया। इस अव   read more

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में परिवादियों की समस्याओं को सुनकर की समीक्षा
  • Post by Admin on Sep 28 2024

सीतामढ़ी : शुक्रवार को जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सभी परिवादियों से संवाद कर उनकी शिकायतों का अवलोकन किया। जनता दरबार में प्राप्त अधिकांश शिकायतें अतिक्रमण, भूमि विवाद, आपसी विवाद, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत औ   read more

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छ भारत सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 28 2024

सीतामढ़ी : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में स्वच्छ भारत सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सुरसंड विधायक दिलीप राय, परिहार विधायक गायत्री देवी, विधान पार्षद रेखा कुमारी, जिलाधिकारी रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी और डीडीसी मनन राम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ग   read more

गंगा मुक्ति आंदोलन और मत्स्यजीवी संघ के संयुक्त तत्वावधान में बैठक आयोजित 
  • Post by Admin on Sep 28 2024

पटना : शुक्रवार को पटना स्थित बिहार राज्य मत्स्यजीव सहकारी संघ लिमिटेड कार्यालय में गंगा मुक्ति आंदोलन और मत्स्यजीवी संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार राज्य मत्स्यजीव सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष प्रयाग सहनी ने की। बैठक में नदियों पर बन रहे बांधों से होने वाले जान-माल की क्षति, बाढ़ की समस्या और विशेष रूप से फरक   read more

शिक्षक हित के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे : डॉ. संजय कुमार सुमन
  • Post by Admin on Sep 28 2024

मुजफ्फरपुर : आरडीएस कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में सीनेट सदस्य चुने जाने पर डॉ संजय कुमार सुमन ने अपनी जीत के लिए विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने सीनेट चुनाव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए कुलपति, कुलसचिव औ   read more

जनता की समस्याओं के प्रति गंभीरता और त्वरित कार्रवाई का निर्देश
  • Post by Admin on Sep 28 2024

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी लाने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर और संवेदनशील रहने का आग्रह किया और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी लंबित मामलों का 15 दिनों क   read more