राज्य समाचार
- Post by Admin on Nov 16 2024
बिजनौर : जिले में रफ्तार का कहर जारी है। एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा ओवरटेकिंग के दौरान हुआ। जब एक क्रेटा कार ने तेज गति से ऑटो (टेंपो) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार सभी सात लोग मौके पर ही मारे गए। हादसा बिजनौर के एक व्यस्त मार्ग पर हुआ। जब क्रेटा कार ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते हुए टेंपो क read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
दरभंगा : जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, दरभंगा द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम योजना के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला-सह-कांउसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर सहोड़ा पंचायत में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं से अवगत कराना और उन्ह read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
राँची : कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सामूहिक रूप से देव दीपावली उत्सव मनाया। पुराणों के अनुसार, इस दिन सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं और पवित्र गंगा नदी में समागम होता है इसलिए इसे देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। समाज की महिलाओं ने मंदिर परिसर में एकत्रित होकर 1500 दीपों से मंदिर प्रांगण को रोशन किया और सामूहिक read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
लखीसराय : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के सौजन्य से 13 से 17 वर्ष की आयु के छात्रों के बीच एचआईवी और संबंधित स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए स्कूल, जिला, राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग चरणों में आयोजन होगा। प्रतियोगिता का प्रारूप: कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्र-छा read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
धनबाद : पश्चिम बंगाल से सटी सीमा पर स्थित चिरकुंडा अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने एक टेम्पो से 61,500 रुपये जब्त किए। चेकपोस्ट पर तैनात दण्डाधिकारी पंकज कुमार सिंह और उमाकांत चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान जय कुमार साव नामक व्यक्ति बरामद टेम्पो लेकर निरसा जा रहा था तभी चेकपोस्ट पर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसन read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडेय की अध्यक्षता में जिले के अरेराज अनुमंडल अन्तर्गत सभी प्रखंडों के पंचायतों के मुखिया,विभागियों कर्मियों एवं पदाधिकारियों के साथ मनरेगा खेल मैदान का विकास एवं अभिसरण आधारित योजनाओं पर अनुमंडल सभागार में एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसके साथ उप विकास आयुक्त ने पूर्वी चंपारण जिले में चंपा read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
सीतामढ़ी : जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को पैक्स चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक विमर्श सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों से चुनाव की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारी और अधिकारियों न read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
रांची : राजधानी रांची में ज़मीन माफिया कमलेश और उनके सहयोगियों ने 2020 से 2024 के बीच फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 85.53 करोड़ रुपये की जमीन बेचकर बड़ा घोटाला किया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस घोटाले के सबूत अदालत में पेश किए हैं। कमलेश को 26 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल होटवार जेल में बंद है। ईडी की जांच में खुलासे: ईडी की जांच के अनुसार, कमलेश ने सरकारी अधि read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
पटना : बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है और तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। जिससे ठंड बढ़ने का अनुमान है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बाद राज्य में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। यह बदलाव 16 नवंबर से प्रभावी हो जाएगा और शनिवार तक पूरी तरह से महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार को उत्तर read more
- Post by Admin on Nov 15 2024
पटना : रंगसृष्टि द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोक नाट्य महोत्सव “अपना महोत्सव 2024” के द्वितीय दिन दर्शकों को लोक कला और संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। यह महोत्सव कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य बिहार की लोक बोलियों, भाषाओं और संस्कृति को संरक्षित करना और उसे समाज में जन-जन तक पहुँचाना है। द्वितीय द read more