राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,491 चीज़े में से 21-30 ।
आंगनबाड़ी केंद्र में 40 बच्चों को मिली नई पोशाक, डीएम ने किया वितरण
  • Post by Admin on Feb 27 2026

लखीसराय: जिले में बाल विकास और पोषण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के तहत मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30 में बच्चों के बीच पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को नई पोशाकें प्रदान कीं। यह पोशाक ‘जीविका’ के सहयोग से विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों   read more

लंगट सिंह महाविद्यालय में सुविधाओं की मांग तेज, छात्रों ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
  • Post by Admin on Feb 26 2026

मुजफ्फरपुर: लंगट सिंह महाविद्यालय में मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का असंतोष एक बार फिर मुखर हो उठा। छात्र-छात्राओं ने वर्षों से लंबित समस्याओं—लैब की समुचित व्यवस्था, समृद्ध लाइब्रेरी, छात्रावास सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था और अन्य अकादमिक संसाधनों—को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। छात्रों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से ज्ञा   read more

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को रफ्तार: यूको बैंक ने एसएचजी को दी 90 करोड़ रुपए की सौगात
  • Post by Admin on Feb 26 2026

मुजफ्फरपुर : यूको बैंक के पटना अंचल के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर में ‘एसएचजी वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना और उन्हें बैंकिंग प्रणाली से सीधे जोड़ना रहा। इस अवसर पर यूको बैंक प्रधान कार्यालय से मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक श्री विजय कुमार एन. कांबले उपस्थ   read more

किऊल नदी में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, संयुक्त छापेमारी
  • Post by Admin on Feb 25 2026

लखीसराय: अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए किऊल नदी क्षेत्र में व्यापक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। अभियान लखीसराय–जमुई सीमा से सटे बत्ता रामपुर और मझवे जैसे संवेदनशील इलाकों में संचालित किया गया, जिन्हें अवैध खनन गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। जिला प्रशासन, लखीसराय के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पुलिस   read more

जयपुर में अखिल भारतीय मठ-पीठाधीश्वर समागम एवं शास्त्र संरक्षण समारोह 27 फरवरी को आयोजित
  • Post by Admin on Feb 25 2026

जयपुर: अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाला मठ-पीठाधीश्वर समागम एवं शास्त्र संरक्षण समारोह 27 फरवरी 2026 को जयपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन श्रीमद् जगद्गुरु अग्रमलूक की प्रेरणा तथा द्वय पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में, श्रीमद् जगद्गुरु रामानन्दाचार्य महाप्रभु के 825वें प्राकट्य पूर्णोत्सव के उपलक्ष्य में संपन्न होगा। क   read more

अपना महोत्सव के समापन पर कौआ हकनी की गूंज, लोक संस्कृति से सराबोर रही प्रेमचंद रंगशाला
  • Post by Admin on Feb 25 2026

पटना: रंगसृष्टि, पटना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोक नाट्य महोत्सव “अपना महोत्सव – 2025-26” का तृतीय दिवस 25 फरवरी 2026 को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीलेश्वर मिश्रा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कृति आलोक उपस्थित रहे। महोत्सव के अंतिम दिन प्रेमचंद रंगशाला के वाह्य परिसर में दो   read more

NH-80 पर सड़क सुरक्षा अभियान, अवैध रूप से खड़े 19 वाहन हटाए गए
  • Post by Admin on Feb 25 2026

लखीसराय: जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-80 पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना रहा। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कुल 23 वाहनों की पहचान की गई, जिनमें से 19 वाहनों को तत्काल प्रभाव से हटाया जा चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कुछ वाहन   read more

चानन में जीविका का रोजगार सह मार्गदर्शन मेला, 484 अभ्यर्थियों का निबंधन, 213 का चयन
  • Post by Admin on Feb 25 2026

लखीसराय: जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जीविका लखीसराय द्वारा चानन प्रखंड स्थित सरस्वती मंदिर के प्रांगण में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा कौशल आधारित मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक   read more

मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं और विधिक सहायता व्यवस्था की समीक्षा
  • Post by Admin on Feb 25 2026

लखीसराय: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आज 25 फरवरी 2026 को मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया गया। यह दौरा माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विधानंद सागर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। निरीक्षण दल में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा तथा कमलेश कुमार भी शामिल रहे। दौरे के दौरान कारा परिसर में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, बं   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लखीसराय में तैयारी तेज, सुलहनीय वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर
  • Post by Admin on Feb 25 2026

लखीसराय: आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (रेल) कुंदन कुमार गुप्ता, रेल डीएसपी किऊल, थाना प्रभारी ज   read more