राज्य समाचार
- Post by Admin on Nov 27 2024
मुजफ्फरपुर : शहर में प्रदूषण का स्तर पहले से ही चिंता का कारण बन चुकी है। शहर के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और यह स्थिति अब स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है। खासतौर पर शहर में खुले में कचड़ा जलाने की घटनाएं आम हो गई हैं। जिससे प्रदूषण में और इजाफा हो रहा है। आरडीएस कॉलेज के पीछले द्वार के सामने कचड़े में आग लगाने का मामला सामने आया है। जिसके कारण read more
- Post by Admin on Nov 27 2024
मुजफ्फरपुर : महाकवि रामइकबाल सिंह राकेश की काव्यधारा और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए महाकवि राकेश स्मृति समिति के तत्वावधान में आमगोला के शुभानंदी में महाकवि राकेश स्मृति पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में राकेश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रमुख साहित्यकारों और विद्वानों ने उनके जीवन, रचनाओं और साहित्यिक योगदान पर विचार प्रस्तुत किए। read more
- Post by Admin on Nov 27 2024
रांची : झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद राज्य के युवा अपने भविष्य को लेकर उम्मीदों से भरे हुए हैं। राज्य के युवाओं का मानना है कि अब झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की लंबित पड़ी नियुक्तियां जल्द ही पूरी होंगी। इसके साथ ही वे यह आशा कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में विभिन्न विभागों में नई नौकरियों की घोषणा की जाएगी। जिससे उनकी नौकरी की उम read more
- Post by Admin on Nov 27 2024
लखीसराय : सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के बाबाधाम निवासी निशांत देव ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और लगन से 79वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 38वीं रैंक प्राप्त की और वित्त विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में चयनित हुए। निशांत देव, सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार राय और नीलम देवी के पुत्र हैं। निशांत के बीपीएससी परीक्षा पा read more
- Post by Admin on Nov 27 2024
लखीसराय : जिले के चानन और सूर्यगढ़ा प्रखंडों के 18 पंचायतों में पैक्स चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इनमें से 15 पंचायतों को उग्रवाद प्रभावित घोषित किया गया था। बुधवार को हुई मतगणना में अधिकांश चुनाव परिणाम उम्मीद के मुताबिक रहे जिसमें सहकारिता के दिग्गज नेताओं ने अपनी वर्चस्व को बनाए रखा। कुछ बदलावों के साथ चुनाव परिणाम सामने आए जहां कई नेताओं ने अपन read more
- Post by Admin on Nov 27 2024
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के नियुक्ति घोटाले में सीबीआई ने 12 साल बाद जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद सहित 70 लोगों के नाम शामिल हैं। सीबीआई के आरोप के अनुसार, जेपीएससी के सदस्य और को-आर्डिनेटर के कहने पर 12 परीक्षार्थियों के नंबर बढ़ाए गए थे और कई कापियों में छेड़छाड़ कर नंबरों में वृद्धि की गई थी। read more
- Post by Admin on Nov 27 2024
हजारीबाग : बड़कागांव-हजारीबाग पथ के बुढ़ना घाटी में ट्रक और हाईवा के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक चालक की पहचान कुंदन के रूप में हुई है जबकि घायल चालक का नाम नारायण प्रजापति है। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। घटना के बाद सीआईएसएफ और बड read more
- Post by Admin on Nov 27 2024
रामगढ़ : जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। रामगढ़ के डीसी चंदन कुमार ने डीएमएफटी (जिला खनिज निधि ट्रस्ट) मद से लगभग 70 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है जिससे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीसीसी (कंक्रीट) पथ का निर्माण किया जाएगा। डीसी चंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और जिले read more
- Post by Admin on Nov 27 2024
लातेहार : झारखंड के कुख्यात माओवादी और 15 लाख के इनामी नक्सली छोटू खरवार की आपसी विवाद में हत्या हो गई। यह घटना मंगलवार देर रात लातेहार जिले के नवाडीह इलाके में हुई। छोटू खरवार माओवादी संगठन के शंख और कोयल जोन का प्रमुख था और 100 से अधिक नक्सली घटनाओं का मुख्य अभियुक्त था। छोटू खरवार का नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। एनआईए ने उस पर तीन ल read more
- Post by Admin on Nov 27 2024
रामगढ़ : झारखंड के अपराध जगत में गैंगस्टर राहुल दुबे की एंट्री ने सनसनी फैला दी है। तोपा कोलियरी में उनके गुर्गों द्वारा की गई 20 राउंड गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद राहुल दुबे ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली और अपने गिरोह की शुरुआत का ऐलान किया। राहुल दुबे ने स्पष्ट किया कि उनका अमन साहू गैंग से कोई संबंध नहीं है और रामगढ़ में अब वे अपना स्वतंत्र read more