राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,491 चीज़े में से 141-150 ।
लखीसराय संग्रहालय ने पूरे किए उद्घाटन के एक वर्ष, देश-विदेश के पर्यटकों का बना प्रमुख आकर्षण
  • Post by Admin on Feb 05 2026

लखीसराय: जिला स्थित संग्रहालय के उद्घाटन एवं लोकार्पण का एक वर्ष बीते शुक्रवार को पूर्ण हो गया। बीते एक वर्ष में यह संग्रहालय न केवल लखीसराय जिले, बल्कि बिहार के अन्य जिलों, देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान लखीसराय संग्रहा   read more

किऊल स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क की कार्यवाही, शरीर में शराब बांधकर ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Feb 05 2026

लखीसराय: किऊल रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्ती के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो अपने शरीर में अंग्रेजी शराब बांधकर ट्रेन से उतर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 फरवरी 2026 को किऊल स्टेशन पर निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18183 से प्लेटफार्म संख्या तीन पर उत   read more

योगी सरकार का बड़ा फैसला : चाइनीज मांझे से मौत पर चलेगा हत्या का मुकदमा
  • Post by Admin on Feb 05 2026

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के बाजारखाला इलाके में चाइनीज मांझे से युवक की दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए चाइनीज मांझे को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि अब प्रदेश में चाइनीज मांझे से होने वाली मौतों को महज हादसा नहीं, बल्कि हत्या की श्रेणी में माना जाएगा। सीएम योग   read more

गेम बना जानलेवा : तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, तीनों की मौत
  • Post by Admin on Feb 04 2026

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में तीनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बहनों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रू   read more

लखीसराय संग्रहालय बना पर्यटन का नया केंद्र, एक साल में 63 हजार से अधिक दर्शक
  • Post by Admin on Feb 04 2026

लखीसराय : लखीसराय संग्रहालय ने अपने संचालन का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। 6 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा संग्रहालय की चारों दीर्घाओं का लोकार्पण किया गया था, जिसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। बीते एक वर्ष में संग्रहालय जिले ही नहीं, बल्कि राज्य के पर्यटन मानचित्र पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाने में सफल रहा है। संग्रहालय में भ्रमण के दौरान   read more

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ पर बवाल, परीक्षा केंद्रों पर ग्रेस टाइम अनिवार्य करने की मांग
  • Post by Admin on Feb 03 2026

मुजफ्फरपुर : इंटरमीडिएट एवं आगामी मैट्रिक (10वीं) परीक्षा को लेकर परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त असमानता पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (बिहार) ने गहरी चिंता जताई है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर तत्काल ठोस निर्णय लिया जाए। संगठन का कहना है कि एक ओर कई सरकारी विद्यालयों में शिक्षक और पदाधिकारी आधे से एक   read more

जर्जर सड़क और पेयजल संकट पर जनवादी संघर्ष मोर्चा का हस्तक्षेप, नगर निगम से की त्वरित कार्यवाही की मांग
  • Post by Admin on Feb 03 2026

मुजफ्फरपुर : नगर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को लेकर जनवादी संघर्ष मोर्चा बिहार ने नगर निगम के जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। संगठन के जिला प्रभारी मोहम्मद इश्तेयाक ने बीते सप्ताह दो अलग-अलग पत्र के माध्यम से दीवान रोड की जर्जर स्थिति और वार्ड 24 में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया है। पत्र में बताया गया है कि दीवान रोड बीते कई वर्षों से टूट-फूट और गड्ढों की समस्या   read more

शिक्षा स्वयंसेवकों के हक की लड़ाई तेज, सरकार से दर्जा दिलाने की सिफारिश
  • Post by Admin on Feb 03 2026

पटना : ऑल इंडिया तंजीम-ए-इंसाफ, बिहार के उप महासचिव गुलाम सरवर आजाद ने मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण समिति (बिहार विधान सभा) के अध्यक्ष जनाब अख्तरुल इमान से उनके बेली रोड स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार के लगभग 30 हजार शिक्षा केंद्रों में कार्यरत शिक्षा स्वयंसेवकों और टोला सेवकों की दयनीय स्थिति से संबंधित 24 पन्नों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपत   read more

संत रविदास को नमन : दलित साहित्य अकादमी व नवयुवक समिति ने दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Feb 03 2026

मुजफ्फरपुर : नवयुवक समिति ट्रस्ट सभागार में मंगलवार को दलित साहित्य अकादमी एवं नवयुवक समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व के महान संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश केजड़ीवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भगवान लाल सहनी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन दलित साहित्य अकादमी के प्रमंडलीय अध्यक्ष सत   read more

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, रिपोर्ट में देरी पर वेतन रोकने का आदेश
  • Post by Admin on Feb 03 2026

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सह फाइलेरिया कार्यक्रम अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की रूपरेखा तय की गई। बैठक की शुरुआत में डीएम ने प   read more