मुजफ्फरपुर : गर्मी अपना कहर बरपा रही है। मौसम विभाग द्वारा लगाए गए हिट वेव का पूर्वानुमान के बीच सोमवार को मौसम ने एकाएक अपना करवट बदला। सोमवार के सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे जिससे तापमान में गिरावट आयी।

दोपहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहा है वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हालाँकि आसमान में हल्के बादल के छाने के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन गर्मी का सितम लगातार चल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। लोगों को घर से निकलना भी दुर्लभ हो गया है, लेकिन मौसम विभाग के दिए गए पूर्वानुमान से अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगी, हल्के बादल छाने की उम्मीद है। इसी बीच आरएयु पूसा संस्थान के मौसम वैज्ञानिक सत्तार ने बताया की आगामी चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगी एवं लोगों को इससे राहत मिलने के आसार है। इस दौरान गर्म पछुआ हवा की रफ्तार 10 से 25 किमी तक रहेगी। उन्होंने ने किसानो के लिए यह महत्वपूर्ण समय बताया है किसान इस दौरान तैयार हो चुके गेहूं की फसल की कटाई एवं दौनी कर सकते है।