मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर इलाके में शनिवार रात लूटपाट की घटना के दौरान दूध सेंटर के सचिव संजय कुमार राय (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि भसोन से राजापाकड़ जाने वाली सड़क के सुनसान हिस्से में अपराधियों ने संजय को घेरकर लूटपाट की। विरोध करने पर उनके सिर पर पिस्टल की बट से हमला किया गया। परिजनों के अनुसार, उनके गले से सोने की चेन गायब थी और घटनास्थल पर उनका हनुमानी टूटा हुआ मिला। संजय भोज में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घायल अवस्था में सड़क पर मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें सकरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से एसकेएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत मारपीट के कारण हुई या सड़क दुर्घटना में, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल लूटपाट और हत्या के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
•खबर की तस्वीर सांकेतिक है।
















