तेजस्वी के दिए गए बयान पर पप्पू यादव का पलटवार, महाभारत के बाद दूसरा युद्ध पूर्णिया में

  • Post By Admin on Apr 23 2024
तेजस्वी के दिए गए बयान पर पप्पू यादव का पलटवार, महाभारत के बाद दूसरा युद्ध पूर्णिया में

लोकसभा के इस चुनावी मौसम में नेताओं के एक दूसरे के खिलाफ दिए गए बयान भी बहुत रोचक रहते है। पूर्णिया लोकसभा को लेकर तेजस्वी यादव के दिए गए बयान पर पप्पू यादव ने नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति में इतनी नफरत सही नहीं है, अगर पार्टी में ताकत हो तो पाटलिपुत्र और गोपालगंज सीट फतह करके दिखाए।

पूर्णिया सीट जो पप्पू यादव की गढ़ मानी जाती है। तेजस्वी यादव का पूर्णिया सीट पर चुनाव प्रसार के दौरान उनके द्वारा दिए गए बयान पर पप्पू यादव ने घोर पलटवार करते हुए कहा कि हमको हराने के लिए जदयू के 42 विधायक क्षेत्र का कैंपेन कर रहे है, बता दें की पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीती में इतना नफरत करना ठीक नहीं है। तेजस्वी पहले अपने गढ़ लोकसभा गोपालगंज और पाटलिपुत्र फतह करके दिखाए। पाटलिपुत्र से उन्हें तीन बार पराजय का सामना करना पड़ा है। वहाँ उनका मन क्यों नहीं जीतने को करता है। महाभारत के बाद दूसरा युद्ध पूर्णिया में ही हो रहा है।
 
पप्पू यादव ने राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी को हितैसी मानते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ मेरा सदैव समर्थन रहेगा। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा की उनकी इतनी हैसियत नहीं की वो हमको कांग्रेस पार्टी से निकलवा दें या फिर राहुल जी को पूर्णिया बुलाकर अपने पार्टी का प्रचार करवा  लें।