मुजफ्फरपुर : नगर निगम के प्रथम महापौर स्वर्गीय समीर कुमार की पुण्यतिथि पर सोमवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर उनकी पत्नी श्रीमती वर्षा रानी की उपस्थिति में माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर महापौर श्रीमती निर्मला देवी ने की जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार राजभूषण चौधरी, बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, नगर विधायक बिजेन्द्र चौधरी, उप महापौर मोनालीसा, नगर आयुक्त विक्रम विरकर, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व विधायक बेबी देव, अजित कुमार तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्व. समीर कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शहर के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।




















