मुजफ्फरपुर : बुधवार को इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर की ओर से सी.पी. एन कॉलोनी मिठनपुरा स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की डी.सी. अलकनंदा बक्शी द्वारा सभी वृद्धजनों को क्लब ब्रांडिंग टी-शर्ट प्रदान किए गए। टी-शर्ट पहनकर वृद्धजन काफी खुश दिखाई दिए।

इस कार्यक्रम में डी.सी. अलकनंदा बक्शी के साथ क्लब की अध्यक्ष रूपा सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष सुधा सिंह, लीली साहु, सोनल वर्मा, संगीता वर्मा और अलका शारण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उन्हें खुशी प्रदान करने के लिए इस आयोजन की सराहना की।