मुजफ्फरपुर का शाही लीची पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। अत्यधिक गर्मी और पछुआ हवा बहने के कारण इस बार लीची की पैदावार पर असर पड़ सकता है। इस बार देर तक ठंड पड़ने के कारण और अत्यधिक गर्मी होने के कारण लीची की पैदावार पर असर पड़ सकता है। मंजर आने के साथ ही गर्मी भी बढ़ गई है। इस वजह से लीची को बेहतर फलन और उसके आकार में वृद्धि के लिए जितनी नमी चाहिए, उतनी नमी मिल नहीं पा रही है।

किसान पानी की सिंचाई से लेकर स्प्रे तक कर रहे हैं लेकिन इसका असर दिख नहीं रहा है। अत्यधिक गर्मी और पछुआ हवा बहने के चक्कर में लीची का जो मंजर है वह सूख कर झड़ने लगा है। यही नहीं इस कारण लीची के दाना के आकार की वृद्धि की गति काफी धीमी है। बारिश न होने के कारण लीची के पैदावार पर असर पड़ सकता है। गर्मी के कारण लीची में लाली आती है। लाली तो आ जाएगी लेकिन बारिश न होने के कारण लीची के आकार पर इसका असर पड़ सकता है।