पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- Post By Admin on Sep 25 2024

मुजफ्फरपुर : भाजपा के देशव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती के अवसर पर मुजफ्फरपुर भाजपा ने 1456 बूथों पर सदस्यता अभियान का मेगा ड्राइव चलाया। जिला कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बूथ नंबर 265 से इस महा अभियान की शुरुआत की, जो अघोरिया बाजार क्षेत्र में व्यापक रूप से चला और कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ।
इस अवसर पर रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए जन-धन योजना जैसी योजनाओं से जनता को सीधा लाभ पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 1456 बूथों पर 100 से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
इस दौरान सचिन कुमार, धर्मेन्द्र साहू, अंकज कुमार, धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान और मीडिया प्रभारी डॉ. साकेत शुभम ठाकुर भी मौजूद थे।