नगर निगम की ओर से दाता कम्बल शाह के उर्स के मौके पर की गई चादरपोशी

  • Post By Admin on Apr 23 2024
नगर निगम की ओर से दाता कम्बल शाह के उर्स के मौके पर की गई चादरपोशी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर नगर निगम की ओर सोमवार को दाता कंबल शाह के उर्स के मौके पर गाजे बाजे के साथ चादरपोशी की गई। इस मौके पर नगर निगम के नगर आयुक्त नवीन कुमार, महापौर निर्मला शाहू, उप महापौर डॉ मोनालिसा समेत कई वार्ड पार्षद व नगर निगम के सभी कर्मचारीगण मौजूद रहे। दाता कम्बल शाह के उर्स के मौके पर नगर निगम की ओर से हर साल चादरपोशी की जाती है। इस वर्ष भी बड़े धूम धाम से गाजे बाजे के साथ नगर निगम कार्यालय से निकल कर शहर के विभिन जगहों से होते हुए कंबल शाह मजार पहुंचा। जहां चादरपोशी की गई।

वहीं नगर निगम कर्मचारी अशोक कुमार ने बताया कि, पिछले 12 सालों से लगातार चादरपोशी की जाती है। इस वर्ष 13वां साल है। इसकी शुरुआत उस वक्त की गई जब नगर निगम अपने बुरे दौड़ से गुजर रहा था। उस वक्त कर्मचारियों को वेतन नही मिल पा रहा था, न तो पेंशनधारी को पेंशन, निगम पर कई मुकदमे चल रहे थे। उस वक्त इस सब समस्या से निजाद पाने के लिए दिल मे इरादा कर पहली बार चादरपोशी की गई। जिसके बाद से नगर निगम की समस्याएं दूर हो गई। जिसके बाद से हर साल उर्स के मौके पर चादरपोशी की जाती है। शहर के अमन व शांति और निगम में खुशहाली बना रहे, इसके लिए हर साल आज भी चादरपोशी की जाती है।