₹10 लाख करोड़ टर्न ओवर वाली देश की पहली कंपनी रिलायंस

  • Post By Admin on Apr 23 2024
₹10 लाख करोड़ टर्न ओवर वाली देश की पहली कंपनी रिलायंस

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुकेश अम्बानी की कंपनी का टर्न ओवर बढ़कर 10 लाख करोड़ हो गया। सालाना आधार पर राजस्व 2.6℅ बढ़ा हैं। और इसी के साथ रिलायंस इस मुकाम पर पहुँचने वाली देश की पहली कंपनी बन गई। इन बेहतर नतीजों के बाद कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 10 रु. लाभांश देने की घोषणा की है।

वहीं, नतीजों के बाद ने कंपनी के शेयर में तेजी के चलते 20 करोड़ रु. के पार हो गए। सबसे ज्यादा 48% आमदनी मुकेश अम्बानी के नेतृत्व में ऑयल एंड गैस की आय बढ़ी हैं। वही रिलायंस रिटेल की 18℅ और रेलाइंस जियो की 10.3℅ आय बढ़ी हैं। दूसरी तरफ ऑयल टू केमिकल बिजनेस से कंपनी की आय 5% घटी है। बहरहाल, बीते सालभर में रिलायंस इंडस्ट्रीज को 9.14 लाख करोड़ रुपए की आय पर 69,621 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। हालांकि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की आय 11% बढ़ने के बावजूद मुनाफा 2% घट गया।