संगठन पर्व सदस्यता अभियान में बिहार में मुजफ्फरपुर अव्वल, उपेंद्र पासवान सम्मानित

  • Post By Admin on Oct 29 2024
संगठन पर्व सदस्यता अभियान में बिहार में मुजफ्फरपुर अव्वल, उपेंद्र पासवान सम्मानित

मुजफ्फरपुर : भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 में मुजफ्फरपुर जिले ने बिहार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जिला सदस्यता अभियान प्रभारी उपेंद्र पासवान को प्रदेश नेतृत्व द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद संबित पात्रा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और गिरिराज सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान में जिले को पहला स्थान दिलाने के लिए बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मेहनत की है। उन्होंने सांसदों और विधायकों के योगदान को भी सराहा।

जिला सदस्यता अभियान प्रभारी उपेंद्र पासवान ने इस सफलता को जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के कुशल नेतृत्व और सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

बधाई देने वालों में शामिल थे केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक रामसूरत राय, डॉ. राजू सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता रवींद्र प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री सचिन कुमार, मनीष कुमार, अंकज कुमार, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता।