पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

  • Post By Admin on May 27 2024
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

मुजफ्फरपुर : सोमवार को तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजली अर्पित की।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू अपने दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से भारत को समाजिक, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने का काम कर सदा-सदा के लिए हिंद के जवाहर बन गए। जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत न सिर्फ भूख और कुपोषण से लड़ा बल्कि सीमा पर भी मजबूती से डटा रहा। ऐसे विपरित काल में भी देश के स्वास्थ्य पर रिसर्च के लिए एम्स, परमाणु निर्माण के लिए एटॉमिक रिसर्च सेंटर तो महामारी से लड़ने के लिए वायरस रिसर्च सेंटर खुलवाए। उसी के परिणामस्वरूप वर्तमान में कोरोना टीका निर्माण में भी उसका सहयोग सराहनीय रहा। 

नेहरू जी के तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित करने वालों मे नवल किशोर शर्मा, शबिहुल हसन लालबाबू, त्रिभुवन पटेल, कुणाल सहाय, सविता श्रीवास्तव, रितेश सिन्हा, विकास कुमार टुल्लू, गोपाल मिश्रा, प्रभात चन्द्र, शादिक अली आदि सम्मिलित थे ।