बिहार बाल भवन किलकारी में स्मृति सिंह को सम्मान
- Post By Admin on Jun 17 2024

मुजफ्फरपुर : पीपल नीम तुलसी अभियान, पटना द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता अभियान सह नुक्कड़ नाटक "मंथन" एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बिहार बाल भवन किलकारी, जिला स्कूल छात्रावास में किया गया। इस अवसर पर अभियान के संस्थापक डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार द्वारा स्मृति सिंह को सम्मानित किया गया।
स्मृति सिंह, नवल किशोर प्रसाद सिंह और मीना देवी की सुपुत्री, मुजफ्फरपुर की एक युवा समाजसेविका हैं। वे भगवानपुर के स्लम क्षेत्रों में बच्चों को मुफ्त शिक्षा और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराती हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए, स्मृति सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया।
स्मृति सिंह का मानना है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही पर्यावरण को सुधारा जा सकता है। वे अक्सर पौधों को उपहार स्वरूप देती हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। आरबीबीएम कॉलेज से डाइटिशियन की पढ़ाई कर रहीं स्मृति सिंह ने अपने सामाजिक कार्यों से गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।
उनकी सराहनीय सेवा के लिए उन्हें नवदुर्गा शक्ति सम्मान 2023, राष्ट्रीय नाटक मेला सम्मान, राजस्थान राष्ट्रीय योद्धा सम्मान 2023, और अशोक रत्न अवार्ड पटना 2024 से भी सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रौशन कुमार, पर्यावरणविद् डॉ. अमित, समाजसेवी ललिता देवी, आरती कुमार, पूजा कुमारी, सुभाष कुमार सिंह, अधिवक्ता वंदना प्रितम, दिलीप यादव, ट्री बॉय कन्हैया, अमित मकरंद, डॉ. स्मृति, राजारंजित, मुस्कान केशरी, पप्पू कुमार, जॉर्ज स्टीफन, और प्यारी बलेसी ने स्मृति सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, प्रमंडल संसाधन सेवी नेहा कुमारी, दीक्षा उपाध्याय, अमन कुमार, मुस्कान, तन्नू प्रिया, अरुणिमा, विकास कुमार, सुजाता कुमारी, रूपा पाठक, सरस्वती देवी, सुनीता कुमारी, परफेक्ट सोल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर, चाइल्डसेफ के सचिव जयचंद्र कुमार, विकास कुमार, इंद्रजीत गुप्ता, अरुणिमा कुमारी और अमन राज सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।