खो-खो ओपन सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन, 10 खिलाड़ी चयनित

  • Post By Admin on Jun 17 2024
खो-खो ओपन सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन, 10 खिलाड़ी चयनित

सूर्यगढ़ा : खो-खो संघ के द्वारा सीनियर विमेंस महिला खो-खो जिला स्तर खो-खो ओपन सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन सूर्यगढ़ा के पब्लिक हाई स्कूल ग्राउंड में किया गया। जिसमें 60 बच्चों ने भाग लिया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप भजमा जिला अध्यक्ष राममूर्ति भारद्वाज समाजसेवी, खो-खो जिला सचिव अमित कुमार शामिल हुए।

सीनियर विमेंस महिला खो-खो जिला स्तर खो-खो ओपन सिलेक्शन ट्रायल के आयोजन में बच्चों से परिचय प्राप्त करते हुए नारीयल फोड़कर उद्घाटन किया गया। रेफरी नीरज सिंह क्षत्रिय, विशाल कुमार सहित 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिसमें गुड़िया कुमारी, सीमा कुमारी, स्वाति कुमारी, श्वेता कुमारी, चंदा कुमारी, रूपा कुमारी, शिप्रा झा, विनीता कुमारी, हर्षिता कुमारी, अनु कुमार शामिल है।

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की मेजबानी में मेरठ में आयोजित होने वाली सीनियर विमेंस महिला खो-खो खेलो इंडिया खो-खो लीग में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन के लिए सिलेक्शन ट्रायल आगामी 24 जून को छपरा में आयोजित है। लखीसराय जिला से 10 लड़कियां छपरा के लिए रवाना होंगी।

जिला खेल अधिकारी विनोद कुमार, ठ.क.व डॉ. अखिलेश कुमार, अधिवक्ता सिरिश कुमार शांडिल्य, जदयू नेता गणेश, नगर परिषद अध्यक्ष सज्जन सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, नॉकआउट सेल्फ डिफेंस अकादमी के संरक्षक मोनू केडिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, निर्भय अग्रवाल, वार्ड पार्षद मोनू झा, मोहित सिंह आदि ने शुभकामनाएं दीं।