मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित व्यक्तित्व विकास शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को दो सत्रों में कैरियर मेकर के निर्देशक उपेंद्र कुमार और अशाभ हॉस्पिटल के हड्डी, नस, रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय श्रीवास्तव ने छात्रों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

उपेंद्र कुमार ने साक्षात्कार कौशल पर बोलते हुए कहा, "सफलता पाने के लिए व्यक्ति को विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। उसका व्यवहार, कौशल और बोलने की शैली को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है।"

डॉ. संजय श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य सजगता पर चर्चा करते हुए बताया कि, "व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और नियमित जांच व स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।"

कार्यक्रम में राहुल कुमार, मनीष कुमार, स्मृति कुमारी, साक्षी कुमारी, दीपेश कुमार, अर्णव आनंद समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।