मौसम विभाग का अनुमान कुछ दिन में 40 डिग्री पार होगी तापमान
- Post By Admin on Apr 17 2024
.jpg)
कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार जारी वृद्धि के कारण गर्मी अब दोपहर में झुलसाने लगी है। दोपहर का पारा लगातार वृद्धि के साथ मंगलवार को 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था। मौसम विभाग ने आगे लगातार आसमान के साफ रहने की वजह से अगले चार दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। 19 एवं 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान के 24 से 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान तीखी धूप पड़ने व तेज पछुआ हवा चलने के साथ ही दोपहर बाद लू चलने की संभावना है। कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की एक साथ वृद्धि हुई है। इसके कारण अब दिन व रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक ऊपर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान के सामान्य से 2.2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री अधिक होने से लोगों को अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगे अब आसमान के साफ होने के साथ दिन-रात के तापमान में 2. से 3 डिग्री तक की और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।