मानसून में सुलगता मुंबई

  • Post By Admin on Jun 13 2018
मानसून में सुलगता मुंबई

मुंबई : न जानें क्यों मॉनसून में मुंबई सुलग रहा है। मॉनसून के आने के बाद ये आग की चौथी वारदात है।

आज यानि बुद्धवार को मुंबई के वर्ली इलाके स्थित 35 मंजिला ब्यूमोंड टॉवर में दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई। आग इस टॉवर के टॉप फ्लोर पर लगी। 26वीं मंजिल पर दीपिका पादुकोण का फ्लैट है। हादसे के वक्त दीपिका यहां मौजूद नहीं थीं।

हालांकि, बाद में उन्होंने ट्वीट किया कि वे सुरक्षित हैं। दमकल ने अब तक 100 लोगों को बाहर निकाला है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पहले एजेंसी के हवाले से कहा गया था कि 2 दमकलकर्मियों की मौत हो गई है। लेकिन, प्रशासन का कहना है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

ब्यूमोंड टॉवर की 26वीं मंजिल पर 4 बीएचके फ्लैट में दीपिका के साथ उनकी मां और छोटी बहन रहती हैं। 30वीं मंजिल पर उनका ऑफिस भी है। दीपिका ने ये फ्लैट 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। दीपिका शूटिंग की वजह से घर के बाहर थीं।

मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि वर्ली के प्रभादेवी इलाके के अप्पासाहेब मराठे मार्ग पर यह इमारत है। इसमें लेवल थ्री की आग लगी है। 33वें, 34वें और 35वीं मंजिल पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। मौके पर 20 दमकल की गाड़ियां, 2 क्विक रेस्पॉन्स व्हीकल, 5 वाटर टैंकर घटना स्थल पर पहुंचे थे।

वैसे मार्च से अब तक मुंबई में आग से जुड़े 295 हादसे हो चुके हैं। देखना है कि ये आग का सिलसिला कब थमता है।