मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और मुजफ्फरपुर के विकास के शिल्पकार रघुनाथ पाण्डेय की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जिला कार्यालय, तिलक मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि रघुनाथ पाण्डेय मुजफ्फरपुर के "नगर पिता" के रूप में प्रसिद्ध थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए मेडिकल कॉलेज और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से शहर का औद्योगिक और व्यवसायिक विकास हुआ, जिसमें अखाड़ाघाट पुल का निर्माण प्रमुख था, जिससे शहर का विस्तार हुआ।
कांग्रेस जिलाप्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि रघुनाथ पाण्डेय सच्चे कांग्रेसी सिपाही थे और उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों से मिले आकर्षक प्रस्तावों को भी ठुकरा दिया।
श्रद्धांजलि सभा में उमाशंकर सिंह, महताब आलम सिद्दीकी, कौशल किशोर चौधरी, तनवीर आलम, रितेश कुमार सिन्हा, सविता श्रीवास्तव, प्रभात चंद्र, कृष्ण मुरारी सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




















