साल का पहला सूर्यग्रहण आज, जाने क्या सब बरतनी है सावधानियां
- Post By Admin on Mar 29 2025

नई दिल्ली: आज यानी कि 29 मार्च को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। बता दें कि हिंदू धर्म में ग्रहण को शुभ समय नहीं माना गया है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इतना ही नहीं ग्रहण के समय मंदिर तक के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और सूर्य ग्रहण में सूतक का विशेष महत्व होता है। सूतक काल ग्रहण के समय से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। सूतक काल के दौरान घर के सभी पानी के बर्तन, दूध और दही में कुश या तुलसी का पत्ता डाला जाता है। ग्रहण के समय खाने-पीना भी वर्जित माना जाता है। ग्रहण में वातावरण की किरणें नकारात्मक प्रभाव छोड़ती हैं।इसलिए खाना बनाना और खाना दोनों ही मना होता है।
सूर्य ग्रहण कितने बजे से लगेगा
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर लगेगा और सूर्य ग्रहण समाप्त शाम 6 बजकर 13 मिनट पर होगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 2025 का पहला सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान सावधानी बरतें
- सूर्य ग्रहण के दौरान खाने-पीने की मनाही होती है तो इस समय भोजन न बनाएं और नहीं खाएं।
- सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्तियों को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें।
- ग्रहण के समय कैंची, सुई-धागे और धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़के और स्नान भी जरूर करें।
सूर्य ग्रहण समाप्त होने पर मंदिर की सफाई करें और उसके बाद ही पूजा करें।