पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ का चुनाव प्रचार, कर्मचारियों का समर्थन
- Post By Admin on Oct 18 2024

मुजफ्फरपुर : पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ की मुजफ्फरपुर शाखा ने बुधवार को सोनपुर मंडल के विभिन्न विभागों में चुनाव प्रचार किया। इस अभियान का नेतृत्व मंडल संरक्षक सुनील कुमार ठाकुर ने किया, जिसमें जोनल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार झा, जोनल कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह, दरभंगा शाखा के सचिन, मो० तैयब सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
चुनाव प्रचार के दौरान आई.डब्ल्यू, पी.डब्लू.आई, संयुक्त लॉबी, क्रू लोकी और कैरेज विभाग में संघ के उम्मीदवारों के लिए कर्मचारियों से समर्थन मांगा गया। कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और भारत माता की जय के नारों के साथ टीम का स्वागत किया।
इस चुनाव प्रचार में मुख्य मुद्दों में ओपन टू ऑल एलडीसीई और पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर जोर दिया गया। इन मुद्दों को कर्मचारियों के हित में सबसे महत्वपूर्ण बताया गया जिससे प्रचार के दौरान जोरदार चर्चा हुई।