मजदूरों के मुद्दों पर माकपा का दिल्ली चलो अभियान, लखीसराय से जत्था रवाना

  • Post By Admin on Mar 22 2026
मजदूरों के मुद्दों पर माकपा का दिल्ली चलो अभियान, लखीसराय से जत्था रवाना

लखीसराय : एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ मजदूरों के शोषण और जनता से जुड़े ज्वलंत सवालों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के ‘दिल्ली चलो’ अभियान के तहत रविवार को लखीसराय से पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह अभियान 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चलाया जा रहा है।

माकपा की केंद्रीय कमिटी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले से करीब 50 कार्यकर्ता माकपा जिला सचिव शंकर राम और नेता दीपक वर्मा के नेतृत्व में दिल्ली के लिए प्रस्थान किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और जनता से जुड़े अहम मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।

पार्टी नेताओं ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मजदूर शामिल होंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को तेज करने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।