राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ चलाया अभियान

  • Post By Admin on Apr 04 2024
राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ चलाया अभियान

रायपुर : राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार मौदहापारा पुलिस ने पटवा कॉम्पलेक्स के पास सरेआम शराब पीते आरोपी किशन पोपटानी 40 वर्ष, मोवा पुलिस ने आरोपी डेनियल एक्का 37 वर्ष व हालेन्द्र साहू 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण निषाद 34 वर्ष व प्रितम कुमार विश्वकर्मा 40 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह टिकरापारा पुलिस ने आरोपी ज्योतिश ग्वाल 28 वर्ष, खोगेश्वर बघेल 30 वर्ष, करण साहू 23 वर्ष व कुलेश्वर यादव 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं आजाद चौक पुलिस ने आरोपी गोलू रगडे 30 वर्ष व सिदार्थ भारती 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपी चेतन सिंह 35 वर्ष, डिगेश साहू 32 वर्ष, कोमल साहू 48 वर्ष व राजकुमार बिसेन 55 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी रोहित बाग 29 वर्ष एवं खमतराई पुलिस ने आरोपी छविलाल साहू 45 वर्ष, राजेंद्र कुमार साहू 53 वर्ष, शिव कुमार साव 45 वर्ष, जर्नादन गोड 47 वर्ष, शशिभूषण सिंह 39 वर्ष, टूकेश्वर प्रसाद 36 वर्ष, मुकेश मेश्राम 28 वर्ष, संदीप यादव 42 वर्ष व कमलेश साहू 38 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह मंदिरहसौद पुलिस ने आरोपी मुनेश्वर कुर्रे 29 वर्ष, गोबरानवापारा पुलिस ने आरोपी दीपक भोई 43 वर्ष एवं आरंग पुलिस ने आरोपी मिलेन्द्र निषाद 28 वर्ष व कुमार साहू 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं माना पुलिस ने आरोपी अतूल सहारे 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है।