रायपुर : डुमरतराई थोक मार्केट के पास एक तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दूसरे एक्टिवा को टक्कर मार दिया। जिससे एक्टिवा चालक के ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई मामले में पुलिस ने एक्टिवा व ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शुभम कुमार रजक 26 वर्ष कवर्धा का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एचवाई 1476 सो कहीं जा रहा था। तभी थोक मार्केट के पास डुमरतराई में एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एचयू 7144 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए शुभम को ठोकर मार दिया। जिससे शुभम ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेकसी 4721 के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक्टिवा और ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत




















