तीसरी सोमवारी पर एएसजीआई हॉस्पिटल की पहल, कांवरियों को मिली चिकित्सा और इमरजेंसी सुविधा

  • Post By Admin on Aug 17 2026
तीसरी सोमवारी पर एएसजीआई हॉस्पिटल की पहल, कांवरियों को मिली चिकित्सा और इमरजेंसी सुविधा

मुजफ्फरपुर : तीसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर एएसजीआई हॉस्पिटल की ओर से रविवार शाम से सोमवार सुबह तक कांवरियों की सेवा के लिए विशेष शिविर लगाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अमरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कांवरियों की सेवा को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। शिविर में कांवरियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया।

सेवा शिविर में मेडिकल हेल्थ चेकअप, इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा के अलावा बिस्कुट, चाय, शरबत और सादा पानी की व्यवस्था की गई। अस्पताल की टीम ने पूरी रात कांवरियों की सेवा में तत्पर रहकर जरूरतमंद श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

शिविर को सफल बनाने में राजन कुमार ठाकुर के साथ एएसजीआई हॉस्पिटल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग किया। पूरी टीम ने रविवार शाम से सोमवार सुबह तक श्रद्धालुओं की सेवा में अपनी जिम्मेदारी निभाई।