रामविलास पासवान महागठबंधन में आने के लिए व्याकुल : मांझी

  • Post By Admin on Mar 21 2018
रामविलास पासवान महागठबंधन में आने के लिए व्याकुल : मांझी

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लोजपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि रामविलास पासवान महागठबंधन में आने के लिए व्याकुल है | और तो और उन्हें मौसम कि तरह रंग बदलने वाले की उपाधि तक दे डाली |

जीतन राम मांझी मंगलवार को रांची गए थे वहाँ वो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से अस्पताल में मिलने गए लेकिन कुछ वजह से मांझी जी को लालू प्रसाद यादव से मिलने नहीं दिया गया | रांची जाने से पहले श्री मांझी ने कहा कि रामविलास पासवान मौसम को देखते हुए अपना रुख बदल  रहे हैं | बिहार व यूपी में हुए उपचुनाव में हार के बाद से इनकी नींद गायब हो गई है | मांझी ने कहा कि लोजपा सुप्रीमो को चार साल के बाद अल्पसंख्यकों की याद सोनिया गांधी की डिनर पार्टी के कारण आने लगी है | मांझी ने कहा कि पासवान की महागठबंधन में आने की छटपटाहट को देखा जा सकता है वो जल्द ही अपना रुख महागठबंधन की तरफ करेंगे |

वही भागलपुर में हुए तनाव और हिंसा पर मांझी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र का नाम आने के कारण नितीश कुमार चुप्पी साधे हुए है | या तो मुख्यमंत्री इस मामले में संज्ञान ले या फिर धर्मनिरपेक्षता का ढोंग न रचे |