नई दिल्ली: ज्ञातव्य हो कि पतंजलि की भारतीय बाज़ार में मजबूत पकड़ है जो कि बाज़ार में मौजूद विभिन्न विदेशी कंपनियों को कड़ी टक्कर देती है। बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद का सालाना टर्नओवर लगभग 10000 करोड़ है। शायद ही कोई ऐसा सामान हो जिसे पतंजलि नहीं बनाती हो | खाद्य सामाग्री से लेकर पतंजलि के सौन्दर्य उत्पाद और हर प्रकार की औषधियाँ तक बाज़ार में उपलब्ध हैं। एफ.एम.सी.जी. कंपनियों को कड़ी चुनौती देने के लिए पतंजलि टीवी पर अपने उत्पादों के विज्ञापन देती है जिसमें कहा जाता है कि स्वदेशी अपनाएं देश बचाएं अब प्रश्न यह उठता है कि देश बचाने वाले बात पर कितना विश्वास किया जाए | हाल में ही पतंजलि के एक प्रोडक्ट की तश्वीर जो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है जिसकी उत्पादन की तिथि अप्रैल – 2018 उल्लेखित है वो मार्च 2018 में कैसे आ गई | पतंजलि की तरफ से इसी प्रकार की गड़बड़िया की जाती रही तो अब वह दिन दुर नहीं जब पतंजलि को भी भारतीय बाजार से अपना बोरियाँ-बिस्तर समेटना पड़ेगा |
सावधान: अब विश्वसनीय नहीं रहा पतंजलि का उत्पाद























