नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 नवंबर को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। यह संवाद दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। इसमें प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे और झारखंड में भाजपा की जीत के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में किए गए विकास कार्यों और चलाए जा रहे अभियानों पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने पूर्व में देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं से संवाद कर भाजपा को मजबूत और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया था। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और वे इस संवाद के बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अधिक जोश के साथ कार्य करने की तैयारी में हैं।
प्रधानमंत्री के इस संवाद से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा जिससे पार्टी की जमीनी मजबूती को और बढ़ावा मिलेगा।























