सर्वाधिक पढ़ा जानेवाला समाचार

दिखाया गया है 530 चीज़े में से 521-530 ।
किऊल स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटा युवक, CCTV में आत्महत्या की आशंका
  • Post by Admin on May 17 2026

लखीसराय: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल स्टेशन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गाड़ी संख्या 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म संख्या 4 के समीप एक युवक का शव दो हिस्सों में कटा हुआ पाया गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:20 बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म से गुजरने के बाद   read more

लखीसराय में नीरा उत्पादन सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 23 जीविका दीदियों को मिला रोजगार
  • Post by Admin on May 16 2026

लखीसराय: जिले में जीविका दीदियों की आत्मनिर्भरता को नई मजबूती देते हुए लखीसराय सदर प्रखंड के रामनगर अमहरा गांव में नीरा उत्पादन सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से 23 जीविका दीदियों को रोजगार का अवसर मिला है। पारंपरिक ताड़ी व्यवसाय से अलग राह अपनाते हुए जीविका दीदियां पिछले पांच वर्षों से जिले में नीरा उत्पादन और बिक्री का कार्य कर रही हैं।   read more

जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत स्वास्थ्य शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on May 19 2026

लखीसराय : जनजातीय गरिमा उत्सव के अवसर पर जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल टोलों में पौधारोपण कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना था। इसी क्रम में मदनपुर पंचायत के टाली बिशनपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगा   read more

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर लखीसराय में चला जागरूकता अभियान, लोगों को बताए गए बचाव के उपाय
  • Post by Admin on May 16 2026

लखीसराय: राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती ने बताया कि गर्मी के बाद बारिश के मौसम में डेंगू के   read more

विश्व परिवार दिवस पर पर्यावरण भारती ने शुरू किया पौधारोपण और बीजारोपण अभियान
  • Post by Admin on May 15 2026

लखीसराय : विश्व परिवार दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण एवं बीजारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राज कुमार शर्मा ने किया, जबकि इंजीनियर विनय कुमार ने सहयोग किया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिवार और प्रकृति के बीच आत्मीय संबंध को मजबूत बनाना बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण भारती के संस्थापक, प   read more

किसानों के पंजीकरण को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा, सभी जिलों को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
  • Post by Admin on May 15 2026

लखीसराय : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के साथ फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों के पंजीकरण कार्य की प्रगति, लंबित मामलों तथा लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलों के अधिकारियों को फॉ   read more

लखीसराय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अनुपालन को लेकर मोबाइल टीम होगी गठित
  • Post by Admin on May 15 2026

लखीसराय: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की। इस दौरान नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कचरा पृथक्करण सुनिश्चित करने तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन को लेकर विस्तार से चर्चा क   read more

पर्यवेक्षण गृह निर्माण को लेकर हाईकोर्ट सख्त, लखीसराय में स्थल चयन प्रक्रिया की हुई समीक्षा
  • Post by Admin on May 14 2026

लखीसराय: बाल संरक्षण से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रस्तावित पर्यवेक्षण गृह एवं सुरक्षित स्थान (ऑब्जर्वेशन होम/सेफ प्लेस) निर्माण को लेकर माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा आहूत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें निर्माण कार्य के लिए उपयुक्   read more

लखीसराय में गैस संकट की अफवाहों पर प्रशासन अलर्ट, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
  • Post by Admin on May 14 2026

लखीसराय : मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण एलपीजी गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आम लोगों की बढ़ती भीड़ और गैस सिलेंडर की संभावित कालाबाजारी को देखते हुए प्रशासन ने जिलेभर में निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत न   read more

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर, अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश
  • Post by Admin on May 15 2026

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को अपर समाहर्ता नीरज कुमार की अध्यक्षता में आंतरिक समिति एवं नीलाम पत्र वाद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं अंचलों में संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आंतरिक समिति की समीक्षा कर   read more