सेल्फ डिफेंस और हैंड-टू-हैंड फाइटिंग में दिखेगा दम, 30 अगस्त को मुजफ्फरपुर में चैंपियनशिप
- Post By Admin on Aug 24 2026
मुजफ्फरपुर : हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार (HFSA) के तत्वावधान में 30 अगस्त 2026 को खेल भवन नेहरू स्टेडियम, मुजफ्फरपुर में तीसरी बिहार स्टेट लेवल मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों से खिलाड़ी और टीमें हिस्सा लेंगी।
चैंपियनशिप में सेल्फ डिफेंस और हैंड-टू-हैंड फाइटिंग से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और राज्यभर के प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी और टीमें 27 अगस्त 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टीम चैंपियन को 5,000 रुपए नकद और ट्रॉफी, रनर-अप को 3,000 रुपए नकद और ट्रॉफी तथा सेकंड रनर-अप टीम को 2,000 रुपए नकद और ट्रॉफी दी जाएगी।
HFSA बिहार के महासचिव एवं आयोजक अमन झा ने बताया कि चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बिहार के सभी जिलों के मार्शल आर्ट्स संघों, कोचों और खिलाड़ियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक जिला संघ और खिलाड़ी 27 अगस्त से पहले आयोजक अमन झा से संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91 858183518 और ईमेल: h2h.bihar@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।