ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Mar 01 2025
लखीसराय : शनिवार को जिला मुख्यालय नया बाजार पंजाबी मोहल्ला स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के सभागार में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) लखीसराय जिला परिषद का चतुर्थ जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता धर्मराज कुमार और विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत यूथ फेडरेशन के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार निराला द्वारा झंडोतोलन से की गई, जिà read more
- Post by Admin on Mar 01 2025
किऊल : शनिवार को किऊल और लखीसराय रेलवे स्टेशनों पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे केवल उचित टिकट या पास के साथ ही यात्रा करें और बिना टिकट या पास के प्लेटफार्म पर न आएं। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखना और बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करना है। आरपीएफ किऊल ने याà read more
- Post by Admin on Mar 01 2025
समस्तीपुर : उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंडल में सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य नागेश्वर प्रसाद सिंह के सम्मान में बिदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा और सिंधिया प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह ने नागेश्वर प्रसाद सिंह की शिक्षा और व्यक्तित्व के read more
- Post by Admin on Mar 01 2025
समस्तीपुर : 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाकपा-माले की “बदलो बिहार महाजुटान रैली” को सफल बनाने के लिए पूसा प्रखंड से भाकपा-माले का करीब हजार कार्यकर्ताओं का जत्था आज खुदीराम बोस पूसा स्टेशन से ट्रेन से रवाना हो गया। यह रैली बिहार में बदलाव की आवाज को बुलंद करने और पार्टी के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। रैली में हजारों की संखà read more
- Post by Admin on Mar 01 2025
कल्याणपुर : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन चरणों में संपन्न इस प्रतियोगिता में कक्षा सप्तम के शिवम कुमार और कक्षा अष्टम की मुस्कान कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः छात्र और छात्रा वर्ग में विजे read more
- Post by Admin on Mar 01 2025
मुंबई : रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के चेयरमैन आकाश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भारत के लिए एक बड़ा बदलाव और विकास का मुख्य स्रोत बताया है। यह बयान उन्होंने ‘मुंबई टेक वीक 2025’ के दौरान जियो वर्ल्ड सेंटर में दिया। अंबानी का मानना है कि एआई भारत की आर्थिक वृद्धि के लिए एक अहम इंजन साबित होगा, जो आने वाले वर्षों में देश को 10 प्रतिशत या इससे अधिक की वृद्धि दर प्र read more
- Post by Admin on Mar 01 2025
पटना : बिहार में प्रवास और विकास को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है। लालू यादव द्वारा सत्ता में आने के बाद बिहार में पलायन रोकने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "40 साल राजनीति करने के बाद अब लालू जी को बिहार से हो रहे पलायन की याद आ रही है।" प्रशांत किशोर ठread more
- Post by Admin on Mar 01 2025
औरंगाबाद : स्टार्स और सेलिब्रिटियों के कार्यक्रम में भिड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों और बाउंसर्स की तैनाती की जाती है, लेकिन कभी कभी आयोजकों के लिए भिड़ को नियंत्रित करना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह और अनुपमा यादव के कार्यक्रम में जब भीड़ बेकाबू हो गई और जमकर हंगामा होने लगा। जानकारी के अनुसार, शहर के गेट स्कूल मैदान शà read more
- Post by Admin on Mar 01 2025
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। इसके बाद बटलर पर कप्तानी को लेकर दबाव था, खासकर इंग्लैंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उन्हें कप्तानी छोड़ने की सलाह दी थी। बटलर ने इस फैसले क read more
- Post by Admin on Mar 01 2025
समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल के कोपड़िया स्टेशन के रेल परिक्षेत्र में रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कोपड़िया स्टेशन के इर्द-गिर्द तथा समपार संख्या 11 से कोपड़िया स्टेशन के बीच स्थित रेल भूमि पर अवैध रूप से बने 230 दुकानों, झोपड़ियों और अन्य अस्थायी तथा स्थायी निर्माणों को जेसीबी मशीनों से तोड़ा गया और अतिक्रमण को पूरी तरह हटा दिया गया। read more