सेवानिवृत्त शिक्षक नागेश्वर प्रसाद सिंह के सम्मान में बिदाई समारोह आयोजित

  • Post By Admin on Mar 01 2025
सेवानिवृत्त शिक्षक नागेश्वर प्रसाद सिंह के सम्मान में बिदाई समारोह आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंडल में सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य नागेश्वर प्रसाद सिंह के सम्मान में बिदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा और सिंधिया प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह ने नागेश्वर प्रसाद सिंह की शिक्षा और व्यक्तित्व के बारे में अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।

मनोज झा ने कहा, “नागेश्वर प्रसाद सिंह सज्जनता, दृढ़ता, कोमलता और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत मिश्रण थे। उन्होंने बच्चों को न केवल शिक्षा दी, बल्कि जीवन में संस्कार देने का भी कार्य किया।” वहीं चंद्रमणि सिंह ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जो समारोह में रंग भर गया। प्रखंड प्रमुख बिरजू साह ने अपने संबोधन में नागेश्वर प्रसाद सिंह के कार्यकाल को अविस्मरणीय और प्रेरणादायक बताया।

समारोह का संचालन प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता राजेश कुमार सिंह ने की। सेवानिवृत्त शिक्षक नागेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, छात्रों और ग्रामीणों के योगदान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल की सफलता का श्रेय सभी को जाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में बलबीर सिंह, जगजीत सिंह, देवेन्द्र कुमार, बिहारी बाबु, रंजन कुमार, गुलाब सिंह, अशोक महतो, अरुण कुमार, उमाशंकर सिंह और पुष्पा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में शिक्षिका पूर्णिमा के संगीत ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और उपस्थित लोग इस कार्यक्रम को हमेशा याद रखेंगे।