ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 12,297 चीज़े में से 6,841-6,850 ।
एक प्रयास मंच ने गरीब बच्चों के बीच मनाया गया दीपावली का जश्न
  • Post by Admin on Oct 30 2024

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को एक प्रयास मंच के द्वारा पुरानी गुदरी बहलखाना रोड स्थित कार्यालय में "हर घर दीपावली, बच्चों की खुशहाली" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्लम बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें चॉकलेट, मोमबती और पठन सामग्री वितरित की गई। एक प्रयास मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि ये बच्चे भी शिक्षा   read more

बिहार विश्वविद्यालय में दो वरिष्ठ अधिकारियों का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित
  • Post by Admin on Oct 30 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रथम श्री कन्हैया कुमार और असिस्टेंट कुलसचिव एवं प्रशाखा पदाधिकारी वित्त श्री प्रभाष कुमार सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय और कुलसचिव डॉ. अपराजिता कृष्णा ने उन्हें पेंशन पीपीओ नंबर और संबंधित कागजात सौंपे। विश्वविद्यालय के इन वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करते   read more

लंगट सिंह कॉलेज में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन
  • Post by Admin on Oct 30 2024

मुजफ्फरपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में लंगट सिंह कॉलेज और एनसीसी 2/32 बटालियन की कॉलेज इकाई द्वारा 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। एकता मार्च का नेतृत्व करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने बताया कि इस वर्ष सरदार पटेल का जन्मदिन 31 अक्टूबर को दीपावली के साथ होने के कारण इसे धनतेरस के पावन अवसर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्हों   read more

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की भागीदारी में नालंदा ज्ञानकुंभ का आयोजन, निकलेगी विशेष रथ-यात्रा 
  • Post by Admin on Oct 30 2024

मुजफ्फरपुर : राजगीर, नालंदा में आगामी 16 से 18 नवंबर 2024 के बीच आयोजित होने वाले नालंदा ज्ञानकुंभ में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और नालंदा विश्वविद्यालय के साथ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर का भी महत्वपूर्ण अकादमिक सहयोग रहेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति और नालंदा ज्ञानकुंभ आयोजन समिति के उपाध्यक्ष प्रो. दिनेश चंद्र राय ने हाल ही में एक प्रेस-वा   read more

अजय नाथ शाहदेव का हटिया विधानसभा में जोरदार जनसंपर्क अभियान
  • Post by Admin on Oct 29 2024

हटिया : कांग्रेस के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने हटिया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए आज कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने पाली, पडरा, चितरकोटा, तिगरा, बाजपुर, हिसरी, चौली और गुडू गांवों में पदयात्रा और सभाओं का आयोजन कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान अजय नाथ शाहदेव ने टोनका टोली में बाबा कार्तिक उरांव जयंत   read more

शहरी स्वास्थ्य मिशन को लेकर हुई बैठक 
  • Post by Admin on Oct 29 2024

लखीसराय : सदर अस्पताल सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम को लेकर नगर प्रशासन के साथ एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। जिला स्वास्थ्य समिति के समन्वयक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान से चर्चा के बाद इस बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कार्यक्रमों की गति बढ़ाने पर विस्तार   read more

रिम्स से छह दिन के नवजात को लेकर फरार महिला गिरफ्तार, बच्चा सुरक्षित बरामद
  • Post by Admin on Oct 29 2024

रांची : रांची के रिम्स अस्पताल से छह दिन के नवजात बच्चे को लेकर फरार होने वाली महिला रजनी माला को पुलिस ने बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 21 अक्टूबर को रामगढ़ की रहने वाली रबीता देवी अपने छह दिन के बच्चे और पति रमेश वेदीया के साथ रिम्स में इलाज   read more

पूर्व महापौर अंजलि कुमारी ने भाजपा छोड़कर झामुमो का थामा दामन, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
  • Post by Admin on Oct 29 2024

हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम की पूर्व महापौर और भाजपा की प्रमुख नेत्री अंजलि कुमारी ने मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में उन्होंने झामुमो में शामिल होने का ऐलान किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए अंजलि कुमारी ने कहा कि झारखंड में स्थानीय कार्यकर्ताओं की पार्टी में अब   read more

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रांची में जिला निर्वाचन पदाधिकारी और व्यय प्रेक्षक के बीच चर्चा
  • Post by Admin on Oct 29 2024

रांची : आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए में रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त वरुण रंजन ने व्यय प्रेक्षक अजेय कुमार ओझा के साथ व्यय कोषांग से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर बैठक की। इस दौरान व्यय लेखा टीम, वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम), वीवीटी (वीडियो व्यूइंग टीम) और एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। बैठ   read more

चलती ट्रेन से कूदी महिला, सिर में आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
  • Post by Admin on Oct 29 2024

लखीसराय : मंगलवार को किऊल-राजगीर पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 03266 Dn) से चलती गाड़ी में उतरने की कोशिश के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ जवान प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन से कूदने के कारण महिला का सिर फट गया l जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान नालंदा के बरहोग थाना क्षेत्र के बहांग निवास   read more