ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Aug 21 2026
नई दिल्ली: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 तक 10 लाख टन तक कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है। सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चीनी की कीमतों में वृद्धि को इथेनॉल उत्पादन से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जिस गन्ने से चीनी read more
- Post by Admin on Aug 21 2026
नई दिल्ली: समुद्र में समुद्री लुटेरों के बढ़ते आतंक ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यमन और सोमालिया के तट के आसपास अलग-अलग घटनाओं में 22 भारतीय नागरिकों को लेकर जा रहे दो वाणिज्यिक जहाजों को समुद्री लुटेरों द्वारा हाईजैक किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटनाओं ने हॉर्न ऑफ अफ्रीका के आसपास के समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना में इरिट्à read more
- Post by Admin on Aug 21 2026
मुजफ्फरपुर: बोचहां थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर बाजार स्थित गोपालपुर में एक ज्वेलर्स दुकान से करीब 6 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और दुकानदार को बातचीत में उलझाकर करीब 15 सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मंजू ज्वेलर्स के संचालक अजय साह दुà read more
- Post by Admin on Aug 21 2026
पटना: बिहार के सरकारी मॉडल स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अब प्रत्येक मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया गया है। संबंधित अधिकारी अपने-अपने स्कूल का नियमित निरीक्षण करेंगे और पढ़ाई, शिक्षकों की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति की निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना स्थित लोक सेवक आवठread more
- Post by Admin on Aug 21 2026
मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को कम करने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल ने 80 प्रमुख ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव पर संबंधित रेल मंडलों से तकनीकी रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक स्तर से तैयार प्रस्ताव के बाद सोनपुर, समस्तीपुर समेत संबंध read more
- Post by Admin on Aug 21 2026
सीतामढ़ी: नगर परिषद जनकपुर रोड पुपरी के सभापति ब्रजेश कुमार जालान ने सीतामढ़ी जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से शिष्टाचार मुलाकात की। जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद हुई इस मुलाकात के दौरान सभापति ने बुके भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान ब्रजेश कुमार जालान ने जिलाधिकारी तनय à read more
- Post by Admin on Aug 21 2026
मुजफ्फरपुर: सोशल वर्कर फॉर वूमेन एम्पावरमेंट की ओर से सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने पारंपरिक अंदाज में सावन उत्सव मनाते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। समारोह के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को हरी चूड़ियां पहनाईं और बिंदी लगाकर सावन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर श्रावण उत्सव की बधाई दी। पारंपरिक परठread more
- Post by Admin on Aug 21 2026
मुजफ्फरपुर: सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर के पूर्व प्रेसिडेंट एवं फौजदारी मामलों के विशेषज्ञ 89 वर्षीय वरीय अधिवक्ता कुमोद सहाय का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ की मुजफ्फरपुर इकाई ने कुमोद सहाय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रकोष्ठ के निवर्त read more
- Post by Admin on Aug 21 2026
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में 22 अगस्त को इतिहास बोध और शोध संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पुस्तक परिचर्चा सह व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र "चंपारण में नील संघर्ष के सिपाही (1867-1918)" पुस्तक पर परिचर्चा तथा "चंपारण सत्याग्रह में पंडित राजकुमार शुक्ल की भूमिका" विषय पर व्याख्यान रहेगा। इस वैचारिक आयोजन में म read more
- Post by Admin on Aug 21 2026
मुजफ्फरपुर : संत प्रेम भिक्षु इंटर कॉलेज के मैथिली विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश कुमार सिंह के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके बालूघाट स्थित आवास पर आयोजित बहुदिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का समापन एक भावपूर्ण कवि सम्मेलन के साथ हुआ। अंतिम दिन आयोजित इस साहित्यिक श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय साहित्यकारों, शिक्षकों एवं परिजनों ने काव्य पाठ और स्मृतियों के मठread more