वरीय अधिवक्ता कुमोद सहाय का निधन, न्याय जगत में शोक की लहर
- Post By Admin on Aug 21 2026
मुजफ्फरपुर: सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर के पूर्व प्रेसिडेंट एवं फौजदारी मामलों के विशेषज्ञ 89 वर्षीय वरीय अधिवक्ता कुमोद सहाय का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।
राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ की मुजफ्फरपुर इकाई ने कुमोद सहाय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने अपने शोक संदेश में कहा कि कुमोद सहाय का निधन मुजफ्फरपुर के न्याय जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि कुमोद सहाय लंबे समय तक न्यायिक क्षेत्र से जुड़े रहे और फौजदारी मामलों के विशेषज्ञ अधिवक्ता के रूप में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन से अधिवक्ता समाज ने एक अनुभवी और वरिष्ठ विधिवेत्ता को खो दिया है। राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ की ओर से दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। शोक व्यक्त करने वालों में अशेश्वर राय, बिंदेश्वर चौधरी, कामरान, प्रेम पंकज, अंजनी कुमार यादव, प्रशांत गिरी, शिवनाथ साह, संतोष झा और श्रद्धा नाथानी सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।