ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 15,368 चीज़े में से 31-40 ।
चंबा में पसरा मातम : बस हादसे में 7 की दर्दनाक मौत, 7 घायल
  • Post by Admin on Aug 08 2026

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा टिस्सा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुआ, जहां बैरागढ़ से चंबा जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 18 यात्री सवार थे। हादसे में बस चालक और परिचालक सहित सा   read more

JPSC-JSSC आंदोलन पर सरकार से छात्रों की हुई वार्ता, विधानसभा घेराव की चेतावनी बरकरार
  • Post by Admin on Aug 08 2026

रांची : झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों के बीच बातचीत का रास्ता खुल गया है। शुक्रवार को छात्र प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के मंत्रियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखीं। सरकार की आपत्त   read more

BPSC विशेष शिक्षक रिजल्ट में देरी: अभ्यर्थियों ने बयां किया दर्द, कहा- उम्मीद और उम्र दोनों फंस गईं
  • Post by Admin on Aug 07 2026

पटना: बिहार विशेष शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों का दर्द अब खुलकर सामने आने लगा है। बीएसएसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कहा कि वे वर्षों से तैयारी, परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और आयोग की प्रक्रियाओं से गुजरते आ रहे हैं, लेकिन अंतिम परिणाम अब तक जारी नहीं होने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है। अभ्यर्थियों के अनुसार, बीएसएसटीईटी की अधिस   read more

मुजफ्फरपुर जंक्शन मंदिर पुनर्निर्माण आंदोलन को मिला समर्थन, दंड यात्री रवि कुमार का भव्य स्वागत
  • Post by Admin on Aug 07 2026

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में पूर्व में तोड़े गए शिव परिवार, पंचमुखी हनुमान और माँ दुर्गा मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को शुक्रवार को नया समर्थन मिला। मंदिर पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ सोनपुर पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए दंडवत यात्रा पर निकले शिवभक्त रवि कुमार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रवेश करने पर आंदोलनकारियों ने   read more

बिहार के सरकारी स्कूलों में नई समय-सारिणी लागू, शनिवार को रहेगा हाफ-डे
  • Post by Admin on Aug 07 2026

पटना : बिहार के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई के समय को लेकर शिक्षा विभाग ने नई समय-सारिणी जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब राज्य के सभी सरकारी स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे, जबकि शनिवार को विद्यालय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही खुलेंगे। यह नई व्यवस्था 6 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विद   read more

​गांवों में सशक्त आजीविका की नई शुरुआत: लखीसराय में दो दिवसीय पंच सम्मेलन का आगाज
  • Post by Admin on Aug 07 2026

लखीसराय : जिला परिषद सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में "विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी" विषय पर आधारित दो दिवसीय पंच सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार तथा NEP निदेशक श्री नीरज आनंद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह के प्रारंभ में उपस   read more

लखीसराय में पीएम सूर्य घर योजना के तहत भव्य सोलर मेला, रूफटॉप सोलर को मिला बढ़ावा
  • Post by Admin on Aug 07 2026

लखीसराय : 'पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY)' को जिले में अधिक प्रभावी बनाने और आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लखीसराय संग्रहालय स्थित ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पद   read more

बिहार में 51,600 करोड़ रुपए के निवेश पर मुहर, स्टील और टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
  • Post by Admin on Aug 07 2026

पटना : बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच लगभग 51,600 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह निवेश इस्पात, कपड़ा, क्लीन एवं परमाणु ऊर्जा, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा जैसे क्षेत्रों में प्रस्तावित है।   read more

डीएमई पर कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर, भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
  • Post by Admin on Aug 07 2026

गाजियाबाद : सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उनकी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इसके तहत एक्सप्रेसवे की एक मुख्य लेन को पूरी तरह कांवड़ियों की आवाजाही के लिए आरक्षित कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार मेरठ-गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन का एक हिस्सा केवल   read more

युवक की मौत से सुलगा पटना, एनएच-30 पर आगजनी और पथराव से हालात तनावपूर्ण
  • Post by Admin on Aug 07 2026

पटना : बिहार की राजधानी पटना में एनएच-30 पर हुए सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी के समीप तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और कई वाहनों में आग लगा दी। मृतक की पहचान पहाड़ी मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ उपेंद्र के रूप में हुई ह   read more