ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 15,387 चीज़े में से 361-370 ।
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIDSO का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
  • Post by Admin on Jul 22 2026

मुजफ्फरपुर : दिल्ली और पटना में छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग के विरोध में बुधवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की मुजफ्फरपुर जिला समिति ने विरोध-प्रदर्शन किया। एल.एस. कॉलेज परिसर से प्रतिवाद मार्च निकालने के बाद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किय   read more

मूल्यांकन भत्ता बंद करने पर शिक्षकों में आक्रोश, कॉपी जांच का किया बहिष्कार
  • Post by Admin on Jul 22 2026

मुजफ्फरपुर : विश्वविद्यालय में सेमेस्टर-III (सत्र 2024-28) की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के दौरान शिक्षकों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आया। मूल्यांकन भत्ता नहीं दिए जाने के विरोध में शिक्षकों ने स्वयं को मूल्यांकन कार्य से अलग कर लिया, जिससे पूरे दिन कॉपी जांच का कार्य पूरी तरह ठप रहा। जानकारी के अनुसार, कुलपति के आदेश के तहत सेमेस्टर-III के मूल्यांकन कार्य के लि   read more

उग्र छात्र आंदोलन के बीच DM-SSP ने संभाली कमान, प्रदर्शनकारियों से की शांति की अपील
  • Post by Admin on Jul 22 2026

पटना : NEET पेपर लीक मामले, जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को निकला छात्रों का राजभवन मार्च उग्र हो गया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में हजारों छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जेपी गोलंबर पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प   read more

लोकभवन मार्च के दौरान पटना में बेकाबू हुए छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  • Post by Admin on Jul 22 2026

पटना : प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक-2026, NEET पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के आह्वान पर निकाले गए लोकभवन मार्च के दौरान कई स्थानों पर छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा, जबकि ड   read more

POCSO मामलों में 'चेस्ट' और 'ब्रेस्ट' का अंतर नहीं, यौन मंशा से छूना अपराध : हाई कोर्ट
  • Post by Admin on Jul 22 2026

कोच्चि : बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े मामलों में केरल हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत 'चेस्ट' (छाती) और 'ब्रेस्ट' (स्तन) के बीच अंतर करना कानूनी रूप से प्रासंगिक नहीं है। अदालत ने कहा कि यदि किसी बच्चे की छाती को यौन मंशा से छुआ या पकड़ा जाता है, तो उसे यौन उत्पीड़न ही माना जाएगा। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति ए. बदरुद्   read more

विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 2,000 अतिरिक्त CRPF जवानों की तैनाती
  • Post by Admin on Jul 22 2026

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों और संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 20 अतिरिक्त कंपनियों को हवाई मार्ग से दिल्ली भेजा जा रहा है। प्रत्येक कंपनी में लगभग 100 जवान होने के कारण करीब 2,000 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैना   read more

NEET मुद्दे पर CJP का अल्टीमेटम, '20 जुलाई सिर्फ ट्रेलर था'
  • Post by Admin on Jul 22 2026

नई दिल्ली : NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा CJP का आंदोलन मंगलवार को 31वें दिन भी जारी रहा। इस बीच पार्टी ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो अगली बार दिल्ली में लाखों युवा जुटेंगे और आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका   read more

कटरा में विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप, लाइनमैन की मौत के बाद सड़क जाम
  • Post by Admin on Jul 22 2026

मुजफ्फरपुर: जिले के कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसघट्टा फीडर में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक लाइनमैन की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए लापरवाही को हादसे का कारण बताया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बसघट्टा फीडर के समीप औराई-कटरा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी क   read more

पटना में आयोजित होगा ग्लोबल AI स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो 2026, शिक्षा और तकनीक का बनेगा साझा मंच
  • Post by Admin on Jul 21 2026

पटना: बिहार में शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कौशल विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से पहली बार 'ग्लोबल AI स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो 2026' का आयोजन किया जाएगा। बिजनेस क्रांति की ओर से आयोजित होने वाला यह एक्सपो छात्रों, युवाओं, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को भविष्य की तकनीकों, उच्च शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। आयोजकों के अनुसा   read more

महिलाओं, किशोरों और बच्चों की सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण, बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर
  • Post by Admin on Jul 21 2026

मुजफ्फरपुर: प्रोत्साहन इंडिया फाउंडेशन और अमर त्रिशला सेवा आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित एक होटल सभागार में महिलाओं, किशोरों एवं बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, संरक्षण तथा समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं ज्ञान-साझाकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के 13 जिलों से बाल संरक्षण इकाइयों, स्वय   read more