ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,285 चीज़े में से 3,471-3,480 ।
20 महीने से गायब कमलेश राय, क्या अज्ञात शव से खुलेगा राज़
  • Post by Admin on Apr 15 2025

भोजपुर : जिले से एक रहस्यमय मामला सामने आया है, जहां पिछले 20 महीनों से लापता शिक्षक कमलेश राय का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जुलाई 2023 में सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट से अचानक लापता हुए कमलेश की तलाश में अब सीबीआई जुट गई है। सोमवार को जांच के सिलसिले में सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम एक बार फिर आरा पहुंची। इस बार जांच का केंद्र कुल्हड़िया गांव के पास रेलवे ट्रैक से बर   read more

एफडी पर कम ब्याज से ग्राहकों को झटका, लोन हुआ सस्ता, एसबीआई समेत कई बैंकों ने बदले रेट
  • Post by Admin on Apr 15 2025

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक तरफ जहां लोन लेने वालों को राहत दी है, वहीं एफडी कराने वालों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरों में कटौती करते हुए लोन सस्ते कर दिए हैं, लेकिन साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों में भी कमी कर दी है, जिससे जमाकर्ताओं की कमाई पर असर पड़ेगा। एसबीआई ने अपनी रे   read more

फर्जी नंबर से कटा चालान, असली मालिक परेशान
  • Post by Admin on Apr 15 2025

मुजफ्फरपुर: जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक की बाइक उसके घर पर खड़ी होने के बावजूद उसका चालान कट गया। शुभम कुमार नामक युवक के मोबाइल पर ट्रिपल लोडिंग का चालान कटने का मैसेज आया, जिसे देखकर वह चौंक गया। शुभम का कहना है कि उनकी बाइक उस वक्त उनके घर में खड़ी थी और कहीं बाहर नहीं निकली थी। चालान का मैसेज मिलने के बाद शुभम पहले अहियापुर थाना पहुंचे, ले   read more

बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा, 20 जिलों में वज्रपात और आंधी का खतरा
  • Post by Admin on Apr 15 2025

पटना : बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है और इसका असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कई इलाकों में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी की चेतावनी दी गई है। भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना   read more

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मंच, ऑक्सीजन बाबा ने दिया आधुनिक शिक्षा का संदेश
  • Post by Admin on Apr 14 2025

मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर स्थित भारत स्काउट एंड गाइड मैदान रविवार को उत्सव और सम्मान का गवाह बना, जहां "10वां चाणक्य सम्मान समारोह 2025" का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर अंगवस्त्र और सम्मान-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ.   read more

निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी को किया सम्मानित
  • Post by Admin on Apr 14 2025

मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को मुजफ्फरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन के मूल्यों और योगदान को याद करते हुए विशेष आयोजन किया। इसी क्रम में निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने जल शक्ति राज्य मंत्री व मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी को उनके सिकंदरपुर स्थित आवास पर अंगवस्त्र से सम्मानित किया और मुँह मीठा   read more

तेज़ रफ्तार कार से मेला से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटी गंभीर
  • Post by Admin on Apr 14 2025

मुजफ्फरपुर : रविवार की रात मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित बरहेता चौक एक भयावह सड़क हादसे का गवाह बना, जब मेला देखकर लौट रहे एक परिवार की खुशियां तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर पल भर में मातम में बदल गईं। नरकटिया गांव निवासी सुरेश राम के 23 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और 50 वर्षीय पत्नी ललिता देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी 20 वर्षीय बेटी मुन्नी कुमारी जिंदगी और मौत के बीच जू   read more

वरदान आश्रम में अंबेडकर जयंती और सतुआनी पर इनरव्हील क्लब्स द्वारा बच्चों को दी गई सौगातें
  • Post by Admin on Apr 14 2025

मुजफ्फरपुर : सोमवार को इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर, जागृति, सृजन एवं मैत्रेयी के संयुक्त तत्वावधान में जेल चौक स्थित वरदान आश्रम में अंबेडकर जयंती और सतुआनी पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आश्रम में निवास कर रहे 25 बच्चों को सत्तू खिलाया गया तथा उन्हें एक-एक दरी, टूथपेस्ट, ब्रश, पाउडर और तेल भी वितरित किया गया। कुछ दिनों पूर्व संस्था को एक सिलाई मशीन प्रद   read more

लखीसराय से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
  • Post by Admin on Apr 14 2025

लखीसराय : जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को वंशीपुर स्टेशन (थाना किऊल) और सूर्यनारायण घाट (थाना कबैया) क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी और देशी शराब बरामद की है। तीन महिलाओं को पकड़ा गया है, जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया है। वंशीपुर स्टेशन क्षेत्र से बेगूसराय जिले के साहेबप   read more

संत जॉन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती, बच्चों को बताया गया बाबा साहेब का योगदान
  • Post by Admin on Apr 14 2025

लखीसराय : जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति के निकट संत जॉन स्कूल के प्रांगण में सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। समारोह में स्कूल के निदेशक राजेश शर्मा, प्रधानाध्यापिका बियोगिता शर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर   read more