ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Mar 23 2026
लखीसराय : जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की नई नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गई है। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में इस सूची को अनुमोदित किया गया। जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 100 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 03-01/2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रखंडठread more
- Post by Admin on Mar 23 2026
लखीसराय : चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना पूजा के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। इस अवसर पर छठ व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ खरना की पूजा-अर्चना की और भगवान सूर्य को खीर का भोग अर्पित किया। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम में व्रतियों ने गुड़, चीनी और चावल से बनी खीर तैयार कर भगवान को अर्पित किया। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया read more
- Post by Admin on Mar 23 2026
लखीसराय : बिहार दिवस 2026 समारोह के दूसरे दिन सोमवार को नगर भवन, लखीसराय में विविध सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और कलाकारों ने नृत्य, गीत और नाटकों की मनमोहक प्रस्तॠread more
- Post by Admin on Mar 23 2026
लखीसराय : बिहार दिवस-2026 के अवसर पर सोमवार को नगर भवन, लखीसराय में जिला प्रशासन की ओर से “उद्यमी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मिथलेश मिश्र ने की। इसका उद्देश्य जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा वर्तमान एवं भावी उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों पर विचार-विमर्श करना था। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों को सरकार द read more
- Post by Admin on Mar 23 2026
लखीसराय : भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, परगणक, पर्यवेक्षक तथा अनुशासकीय सेठread more
- Post by Admin on Mar 23 2026
लखीसराय : जिले में अवैध शराब के खिलाफ मद्य निषेध थाना की टीम ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान कुल 153 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानो इंग्लिश वार्ड संख्या-09 निवासी निलेश कुम read more
- Post by Admin on Mar 23 2026
लखीसराय : बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के दूसरे दिन सोमवार को बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य “हेरिटेज वॉक सह शहीद पदयात्रा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरित करना था। read more
- Post by Admin on Mar 23 2026
लखीसराय : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में कजरा क्षेत्र के छात्र सूरज कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 457 अंक प्राप्त किए हैं। सूरज कुमार प्लस टू कजरा हाई स्कूल, नरोत्तमपुर के छात्र हैं और कला संकाय से परीक्षा में शामिल हुए थे। सूरज कुमार कजरा निवासी नीरज सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने विशेष रूप से हिंदी विषय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शाठread more
- Post by Admin on Mar 23 2026
मुजफ्फरपुर: बोचहां प्रखंड में विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय साझा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शिक्षकों की जवाबदेही बढ़ाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकमत होकर प्रस्ताव पारित किए। बैठक में निर्णय लिया गया कि मार्च 2026 की अनुपस्थिति विवरणी read more
- Post by Admin on Mar 23 2026
लखीसराय : जनसुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक बिहार की जनता की राजनीतिक सोच और समझ में बदलाव नहीं आएगा, तब तक राज्य के विकास की उम्मीद करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यदि लोग नोट के बदले वोट देने की मानसिकता से बाहर नहीं निकलेंगे, तो बिहार में वास्तविक परिवर्तन संभव नहीं होगा। सूर्यगढ़ा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि read more