इंटर कला परीक्षा में सूरज कुमार ने दिखाया दम, हिंदी में 99 प्रतिशत अंक

  • Post By Admin on Mar 23 2026
इंटर कला परीक्षा में सूरज कुमार ने दिखाया दम, हिंदी में 99 प्रतिशत अंक

लखीसराय : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में कजरा क्षेत्र के छात्र सूरज कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 457 अंक प्राप्त किए हैं। सूरज कुमार प्लस टू कजरा हाई स्कूल, नरोत्तमपुर के छात्र हैं और कला संकाय से परीक्षा में शामिल हुए थे।

सूरज कुमार कजरा निवासी नीरज सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने विशेष रूप से हिंदी विषय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। उनके इस शानदार परिणाम से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के शिक्षकों और परिजनों ने सूरज कुमार की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है।