ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,164 चीज़े में से 201-210 ।
वित्तीय अनुशासन पर डीएम सख्त, AC/DC बिलों के त्वरित निपटारे का निर्देश
  • Post by Admin on Jan 19 2026

लखीसराय : वित्तीय अनुशासन एवं प्रशासनिक पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में AC/DC बिलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों में लंबित विपत्रों की गहन समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकार   read more

जिला स्तरीय नियोजन–सह–व्यावसायिक मेला का आयोजन, 476 युवा चयनित 
  • Post by Admin on Jan 19 2026

लखीसराय : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, लखीसराय द्वारा सोमवार को केआरके +2 हाई स्कूल के मैदान परिसर, लखीसराय में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन–सह–व्यावसायिक मेला 2026का आयोजन किया गया। इस नियोजन मेले में कुल 22 नियोजक कंपनियों द्वारा 950 रिक्त पदों की अधिसूचना दी गई थी। मेले में कुल 1316 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 476 अभ्यर्थ   read more

राष्ट्रीय मंच पर लखीसराय की गौरवपूर्ण पहचान, आरडी परेड में आशना सिन्हा की कथक प्रस्तुति
  • Post by Admin on Jan 19 2026

लखीसराय : जिले के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत मैदनी चौकी थाना क्षेत्र के शिक्षाचंल अमरपुर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय की नृत्य शिक्षिका आशना सिन्हा का चयन 77वें गणतंत्र दिवस परेड 2026 में प्रस्तुति के लिए किया गया है। वह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में कथक नृत्य की भव्य प्रस्तुति देंगी। यह सांस्कृतिक प्रस्तु   read more

शिक्षा की मिसाल बना प्रतिभा चयन एकता मंच, प्री-बोर्ड परीक्षा के सफल छात्र सम्मानित
  • Post by Admin on Jan 19 2026

लखीसराय : जिले के नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल परिसर में प्रतिभा चयन एकता मंच, बड़हिया (लखीसराय) के तत्वावधान में आयोजित 19वीं प्री-बोर्ड परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह मंच के सचिव पीयूष कुमार झा की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष डॉ. रामरूप दास ने की, जबकि संचालन शिक्षक सुशांत कुमार न   read more

अमेरिकी युवती से दिल्ली मेट्रो में कथित यौन उत्पीड़न, देश की छवि पर उठे सवाल
  • Post by Admin on Jan 19 2026

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में एक अमेरिकी युवती के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जिसने सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित स्टीवन्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कार्यरत भारतीय मूल के प्रोफेसर गौरव सबनीस की पूर्व छात्रा बताई जा रही है, जो एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने   read more

बीएमसी मेयर को लेकर सस्पेंस बरकरार, एक साल के फार्मूले पर शिवसेना–भाजपा आमने-सामने
  • Post by Admin on Jan 19 2026

मुंबई : महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए महानगरपालिका चुनावों में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को बड़ी सफलता मिलने के बावजूद मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मेयर पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जीत के बाद अब दोनों दलों के बीच मेयर पद के बंटवारे को लेकर राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, शिवसेना ने मेयर पद को लेकर नया फॉर्मूला सामने रखा है। पार्टी ने मांग की   read more

स्टेशन बनेंगे स्टार्टअप्स के नए हब, रेलवे ने खोले अवसरों के द्वार
  • Post by Admin on Jan 19 2026

युवाओं को बिजनेस का सुनहरा मौका, डीआरएम स्तर से मिलेगा अप्रूवल हाइलाइट्स रेलवे स्टेशनों पर स्टार्टअप्स को औपचारिक मंजूरी फूड-टेक, फूड ट्रक और स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा छोटे शहरों के युवाओं के लिए नया व्यापारिक मंच  प्रयागराज: रेलवे स्टेशनों पर अब सिर्फ यात्रा ही नहीं, बल्कि नवाचार और उद्यमिता की झलक भी देखने को मिलेगी। रेलवे ने स्   read more

प्रतीक यादव–अपर्णा यादव के रिश्ते में दरार, तलाक की घोषणा से सियासी हलकों में चर्चा
  • Post by Admin on Jan 19 2026

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ा एक निजी मामला अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है। अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया है। इस संबंध में प्रतीक यादव द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट के बाद राजनीतिक और पारिवारिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्रा   read more

दिल्ली-NCR में भूकंप से दहशत, तीन दिन में दूसरी बार कांपी धरती
  • Post by Admin on Jan 19 2026

चंडीगढ़: दिल्ली-NCR और हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 8:44 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई, जबकि इसका केंद्र नॉर्थ दिल्ली में जमीन के लगभग 5 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। भूकंप के झटके महसूस होते ही सोनीपत और आसपास के इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत क   read more

धर्म की आड़ में दरिंदगी : नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में कथावाचक गिरफ्तार, गुरु फरार
  • Post by Admin on Jan 19 2026

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में चर्चित कथावाचक श्रवण दास महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपित का गुरु मौनी बाबा फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि मिथिलांचल क्षेत्र के कथावाचक श्रवण दास महाराज के विरुद्ध नाबालिग से जुड   read more