लखीसराय में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 8.25 लीटर विदेशी शराब और बाइक जब्त
- Post By Admin on Sep 12 2026
लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 8.250 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, पहली कार्रवाई लखीसराय थाना क्षेत्र में उत्पाद थाना के समीप की गई। यहां मुसूरचक निवासी शिवम कुमार को 8.250 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। प्रतिवेदन में उसे शराब बेचने वाला बताया गया है। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
वहीं, दूसरी कार्रवाई बड़हिया थाना क्षेत्र में उत्पाद थाना के समीप की गई। यहां रामचरण टोला निवासी आशुतोष कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। मद्य निषेध थाना की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।