दवा कारोबारियों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने की पहल, 25 व्यवसायियों के साथ बैठक

  • Post By Admin on Sep 12 2026
दवा कारोबारियों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने की पहल, 25 व्यवसायियों के साथ बैठक

लखीसराय : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत दवा व्यवसायियों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय में जिला दवा विक्रेता संघ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक औषधि नियंत्रक श्रीमती कुमकुम कुमारी ने की। इसमें जिले के 25 दवा व्यवसायियों ने भाग लिया।

बैठक में सभी दवा प्रतिष्ठानों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर) में पंजीकरण कराने और एबीडीएम-अनुरूप एचएमआईएस को प्रभावी रूप से लागू करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने दवा व्यवसायियों से अपने-अपने संस्थान का एचएफआर तैयार कराने और डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था के अनुरूप एचएमआईएस का उपयोग शुरू करने का अनुरोध किया। अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से व्यवस्थित और सुलभ बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। बैठक में दवा व्यवसायियों को इससे जुड़ी प्रक्रिया और उपयोगिता के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर औषधि निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार प्रसाद और जिला कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने दवा व्यवसायियों से डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावी बनाने में सहयोग की अपील की।