ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,746 चीज़े में से 2,031-2,040 ।
ठंड में सहारा बने इरशाद अली आज़ाद, 150 गरीबों को वितरित किए कंबल
  • Post by Admin on Dec 29 2025

पटना : कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली आजाद के सौजन्य से पटना के सुल्तानगंज मंडई क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदरसा अंजुमन उलूम एवं एस.के. कोचिंग सेंटर के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 150 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सफीनह संस्था   read more

बार-बार मुंह में हो रहे छाले पित्त असंतुलन का संकेत, अनदेखी पड़ सकती है भारी
  • Post by Admin on Dec 29 2025

नई दिल्ली : मुंह में होने वाले छालों को अक्सर लोग पेट की मामूली गर्मी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार बार-बार छाले होना शरीर में गहरे असंतुलन का संकेत हो सकता है। लगातार छाले न केवल दर्द और जलन बढ़ाते हैं, बल्कि पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्याओं की ओर भी इशारा करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मुंह के छालों के पीछे कई कारण हो सकत   read more

एंटीबायोटिक का अधिक इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, आईसीएमआर ने दी चेतावनी
  • Post by Admin on Dec 29 2025

नई दिल्ली : एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते और अनियंत्रित उपयोग पर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने गंभीर चिंता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने लोगों से बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक का सेवन न करने की अपील की है। डॉ. बहल ने बताया कि निमोनिया,   read more

स्किल इंडिया योजना में करोड़ों का घोटाला, कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना
  • Post by Admin on Dec 29 2025

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने स्किल इंडिया योजना को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कैग की परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजन   read more

अरावली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश
  • Post by Admin on Dec 29 2025

नई दिल्ली : अरावली पहाड़ियों की परिभाषा को लेकर उठे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व निर्देशों पर फिलहाल रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि इस विषय में और स्पष्टता व गहन समीक्षा की आवश्यकता है, क्योंकि विशेषज्ञ समितियों की रिपोर्ट और न्यायालय की टिप्पणियों की अलग-अलग व्याख्या की जा रही है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की   read more

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा पर चिंता, कुमार विश्वास ने वैश्विक चुप्पी पर उठाए सवाल
  • Post by Admin on Dec 29 2025

रायपुर : बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कवि और विचारक कुमार विश्वास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे बेहद दुखद और पीड़ादायक बताते हुए कहा कि निर्दोष लोगों के साथ होने वाली हिंसा पूरे मानव समाज के लिए शर्मनाक है। कुमार विश्वास ने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर भारत सरकार को संवेदनशीलता के साथ-साथ सख्त और निर्णायक रुख अपनाना चाहिए। उन्   read more

दरभंगा एयरपोर्ट के लिए चार लेन सड़क कनेक्टिविटी की मांग, संजय झा का गडकरी को पत्र
  • Post by Admin on Dec 29 2025

पटना : जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर दरभंगा हवाई अड्डे के न्यू सिविल एन्क्लेव के लिए बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की मांग की है। उन्होंने एनएच-27 पर ट्रम्पेट इंटरचेंज और अंडरपास के निर्माण के जरिए चार लेन की निर्बाध सड़क सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। अपने पत्र में स   read more

वीर सैनिकों को नमन : बिहार पूर्व सैनिक संघ ने मनाया 54वाँ विजय दिवस समारोह
  • Post by Admin on Dec 28 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर में 54वाँ विजय दिवस समारोह भव्य एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष 1971 के भारत–पाक युद्ध में शामिल वीर सैनिकों को सम्मानित कर उनके अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर के विधायक रंजन कुमार, विशिष्ट अतिथि कांटी क्षेत्र क   read more

AIDSO स्थापना दिवस : जुलूस और छात्र सभा के जरिए शिक्षा नीति के खिलाफ हुंकार
  • Post by Admin on Dec 28 2025

मुजफ्फरपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) का स्थापना दिवस रविवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला कार्यालय, मोतीझील में AIDSO के बिहार राज्य सचिव कॉमरेड पवन कुमार ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत युगदृष्टा दार्शनिक, मार्क्सवादी चिंतक एवं शिक्षक कॉमरेड शिवदास घोष की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।   read more

लखीसराय : 2 जनवरी को दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर
  • Post by Admin on Dec 28 2025

लखीसराय : दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और पुनर्वास की दिशा में लखीसराय जिला प्रशासन एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र के निर्देश एवं मार्गदर्शन में आगामी 02 जनवरी 2026 को जिले में विशेष कृत्रिम अंग (हाथ–पैर) मापन एवं वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे से समाहरणालय परिसर स्थित गांधी मैदान के खेल भवन में आयोजित होगा   read more